• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिस इंडिया दिल्ली-2019 मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में हुई शामिल

Writer D by Writer D
01/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mansi Sehgal

Mansi Sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर विधायक राघव चड्ढा की उपस्थिति में मिस इंडिया दिल्ली-2019 मानसी सहगल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। सहगल एक प्रशिक्षित इंजीनियर, टेडएक्स स्पीकर और एक उद्यमी हैं, जिनका अपना एक स्टार्टअप है। मिस इंडिया दिल्ली प्रतियोगिता में दिए गए अपने परिचय में उन्होंने खुद को परोपकारी और अंग दान में गहरी रुचि लेने वाला बताया था।

राघव चड्ढा ने कहा कि मुझे खुशी है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल युवाओं में राजनीति से जुड़ने और लोगों की सेवा करने का विश्वास जगाते हैं। आप परिवार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। मैं मानसी का आप परिवार में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, सैकड़ों नए लोगों के शामिल होने से तेजी से आगे बढ़ रही है।

वहीं, आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सहगल ने कहा कि मैं समाज के लिए बहुत कम उम्र से कुछ अच्छा करना चाहती थी। किसी भी राष्ट्र की समृद्धि के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दो मुख्य आधार हैं और मैंने पिछले कुछ वर्षों में सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में जबरदस्त बदलाव देखा है।

50 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर चुके तांत्रिक की तलवार से काट कर हत्या

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें किस बात ने प्रेरित किया, इसके बारे में बात करते हुए सहगल ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के शासन और विधायक राघव चड्ढा की मेहनत से प्रेरित होकर मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया और मुझे लगता है कि स्वच्छ राजनीति के माध्यम से हम दुनिया में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

युवाओं और महिलाओं को राजनीति का सक्रिय हिस्सा बनने और आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर सहगल ने कहा कि मैं युवाओं और विशेष रूप से हमारी महिलाओं से आग्रह करूंगी कि वे हमारे साथ शामिल हों और राजनीति को बदलें। यह आशा की जाती है कि सुश्री सहगल खुद की तरह कई अन्य लोगों को न केवल पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगी बल्कि दिल्ली के लोगों की सेवा करने में मदद करेंगी। राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के जन शासन मॉडल से प्रेरित होकर मेरे नारयणा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग आज आप परिवार में शामिल हुए, जिसमें मिस इंडिया दिल्ली 2019 मानसी सहगल भी शामिल थीं।

Tags: Aam Admi Partydelhi newsMansi SehgalNational news
Previous Post

50 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर चुके तांत्रिक की तलवार से काट कर हत्या

Next Post

 संतोषी माता मंदिर से चांदी के पांच मुकुट चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Disaster management in Uttarakhand to get a new boost.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति

29/07/2026
1930
पंजाब

पंजाब में अब हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज होगी साइबर क्राइम पर जीरो एफआईआर

29/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
Theft in the temple

 संतोषी माता मंदिर से चांदी के पांच मुकुट चोरी, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Taapsee Pannu's unique style on social media

सोशल मीडिया पर छाया तापसी पन्नू का अनूठा अंदाज़, देखें फोटो

22/06/2021
ICSE, ISC Result

ICSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें नतीजे

30/04/2026
Heavy Rain

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

24/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version