• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लापता बच्चे का शव कुंए से बरामद, दूसरी पत्नी पर लगा आरोप

Writer D by Writer D
22/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ललितपुर
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरप्रदेश में ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र में एक लापता बच्चे का शव घर के पीछे बने कुंए से रविवार को बरामद हुआ। बच्चे के पिता ने दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने बताया कि जखौरा थानाक्षेत्र में विनेका ताेरन गांव के रहने वाले गजेंद्र राजपूत के सात साल बे बेटे शिवम का शव उसके ही घर के पीछे बने कुंए से बरामद किया गया। गजेंद्र के शनिवार सुबह खेत पर जाने के बाद घर पर उसकी पत्नी सुखवती बेटा शिवम (07) और सात माह का दूसरा घर पर था। शिवम गजेंद्र की पहली पत्नी का बेटा था। गजेंद्र जब वह खेत से वापिस लौटा तो शिवम घर में नहीं मिला। इसको लेकर जब गजेंद्र ने पत्नी सुखवती से पूछा तो उसने बताया कि खेलने के लिए गया होगा।

इसके बाद गजेंद्र किसी काम से जखौरा चला गया व वहां से वापस लौटा तब भी शिवम घर पर नहीं मिला। गजेंद्र ने पूरे गांव में खोजबीन की, लेकिन शिवम का कहीं पता नहीं चल सका। गजेंद्र ने बेटे की गुमशुदगी की जानकारी आज रविवार को पुलिस को दी । सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई व गजेंद्र ने घर के पीछे कुएं में शिवम के गिरने की आंशका जताई। गांव वालों और पुलिस की मदद से पानी से भरे कुएं को पम्प सैट द्वारा खाली कराया गया तो शिवम का शव कुएं में मिल गया।

घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरिजेश कुमार व थानाध्यक्ष जखौरा दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गजेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि 07 वर्ष पहले उसके पुत्र शिवम के जन्म के समय उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसकी मौत के पांच साल बाद उसने पास के ही ग्राम भड़रा निवासी सुखवती (25) से शादी कर ली थी लेकिन शादी के बाद से ही सुखवती शिवम का उत्पीड़न करने लगी और 07 माह पहले सुखवती भी एक लड़के की मां बन गई। गजेंद्र ने अपनी दूसरी पत्नी पर शिवम की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया।

शिवम के मामा पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि भांजे की सौतेली मां कुछ दिनों से उसके साथ मारपीट कर रही थी व उसे खाना-पीना भी नहीं दे रही थी। उसी ने भांजे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व मामले की जांच कर रही है।

Tags: crime newsLalitpur newsup news
Previous Post

जमीनी विवाद में हुई युवक की हत्या, साधु समेत दो गिरफ्तार

Next Post

260 प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं संग तीन आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Tomato Chaat
Main Slider

घर पर बैठे- बैठे ले बनारस की चटपटी टमाटर चाट का स्वाद

01/09/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
Achari Funda
Main Slider

मेहमानों को पिलाना चाहते है कुछ खास ड्रिंक तो सर्व करें ‘अचारी फनडा’

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा एवं मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

31/08/2026
The Yogi government is giving a new direction to women's empowerment.
उत्तर प्रदेश

संवाद के जरिये योगी सरकार नारी सशक्तीकरण को दे रही नई दिशा

31/08/2026
Next Post

260 प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं संग तीन आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ के पार, 11.80 लाख कालकवलित

30/10/2020
भारी बारिश की संभावना Heavy rain

यूपी के इन जिलों में अगले 2 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

22/08/2020
MahaKumbh 2025

महाकुंभ में फसाड लाइट्स से जगमग होंगे संगम नगरी के पौराणिक मंदिर

28/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version