• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी का निधन, अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में आई थीं नजर

Writer D by Writer D
04/11/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Mithun Chakraborty's first wife Helena Luke passes away

Mithun Chakraborty's first wife Helena Luke passes away

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक (Helena Luke) का रविवार को अमेरिका में निधन हो गया। डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने हेलेना के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। हेलेना ने 80 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए थे।

हेलेना (Helena Luke) को सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ (1985) के लिए याद किया जाता है। उन्होंने ‘दो गुलाब’ (1983), ‘आओ प्यार करें’ (1983) और ‘साथ साथ’ (1982) में भी काम किया था। हेलेना के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है।

हेलेना (Helena Luke) ने अपने दौर के बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती से शादी की थी। लेकिन मिथुन और उनकी पहली पत्नी हेलेना की शादी 4 महीने में ही चल सकी थी। एक पुराने इंटरव्यू में हेलेना ने मिथुन के साथ अपनी शादी को एक ‘धुंधला सपना’ कहा था।

स्टारडस्ट मैगजीन से बात करते हुए हेलेना ने कहा था, ‘मैं बस ये विश करती हूं कि काश ऐसा ना हुआ होता। उन्होंने मुझे ये यकीन दिलाने में ब्रेनवॉश किया था कि मेरे लिए बने पुरुष वही हैं। बदकिस्मती से, वो कामयाब हो गए थे।’ पहले कभी इस तरह की भी अफवाहें थीं कि वो मिथुन से अपने शिकवे दूर करके फिर उनके साथ आने वाली हैं। इस बात पर हेलेना ने कहा था, ‘मैं कभी उनके पास नहीं जाऊंगी, भले वो सबसे अमीर आदमी हों। मैंने एलीमनी भी नहीं मांगी थी, ये बस एक बुरा सपना था, जो अब खत्म हो चुका है।’

यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव टला, 13 नवंबर की जगह अब इस दिन होगा मतदान

रिपोर्ट्स बताती हैं कि मिथुन ने हेलेना के पिता से वादा किया था कि वो उनकी बेटी को ‘दुनिया का 9वां अजूबा’ मानकर ट्रीट करेंगे। लेकिन वो हेलेना को अकेला छोड़ देते थे। इंटरव्यू में हेलेना ने बताया था, ‘मैंने उनपर सच में यकीन कर लिया था जब उन्होंने कहा था कि वो मुझसे प्यार करते हैं। लेकिन जब मैंने उन्हें बेहतर समझना शुरू किया तो एहसास हुआ कि वो अपने अलावा किसी से प्यार नहीं करते। वो बहुत इमैच्योर थे और मैं उनसे कई साल छोटी थी, फिर भी मुझे उनसे बड़ा महसूस होता था।’

रविवार सुबह ही की थी आखिरी फेसबुक पोस्ट

हेलेना ने रविवार को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर अपनी आखिरी फेसबुक पोस्ट की थी। अपनी पोस्ट में हेलेना ने लिखा था, ‘अजीब लग रहा है। बहुत मिले-जुले इमोशंस हैं और पता नहीं क्यों… बहुत कन्फ्यूजिंग महसूस हो रहा है।’

Tags: Entertainment newsHelena Lukemithun chakarborthy
Previous Post

यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव टला, 13 नवंबर की जगह अब इस दिन होगा मतदान

Next Post

राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगी छात्राएं, खेल में बना सकेंगी स्थान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Sports

राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगी छात्राएं, खेल में बना सकेंगी स्थान

यह भी पढ़ें

महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद! बेटी बोली-‘हमें घर से निकलने की इजाजत नहीं’

27/11/2020
CM Yogi

600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी, जापान की भविष्य की रेल तकनीक से होंगे रूबरू

19/02/2026
New update on microblogging site Twitter, know what changed

Twitter जल्द लॉन्च कर सकता है पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version