• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘…गिरा-गिराकर पीटा जाएगा’, विधायक के गनर ने ट्रैफिककर्मी से की अभद्रता

Writer D by Writer D
07/03/2022
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही जनपद इटावा की विधायक की गाड़ी रोकने पर गनर (MLA’s Gunner) भड़क गए। थाना जैंत के स्टेट बैंक चौराहा वृंदावन रोड छटीकरा पर नो एंट्री के वक्त एक विधायक की गाड़ी में सवार गनरों ने बैरियर हटाते हुए ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) से अभद्रता की। यही नहीं वह जबरन गाड़ी निकाल ले गए।

यातायात-थाना जैंत पुलिसकर्मी बेरियर पर तैनात थे। बताते हैं कि तभी एक विधायक लिखी गाड़ी आकर रुकी। उसमें से उतरे गनरों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से रोड पर लगे बैरियरों को हटाने को कहा। इस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नो एंट्री का हवाला देते हुए बैरियर हटाने से इनकार कर दिया।

ट्रैफिक पुलिस ने कैब ड्राइवर के माफ किए सभी चालान, जानिए पूरा मामला

आरोप है कि इसी बात पर विधायक के दोनों गनरों ने पुलिसकर्मियों पर भड़कते हुए अभद्रता कर दी। कहा कि बैरियर हटाते हो या नहीं, अभी इनको फैंक दिया जाए। पुलिसकर्मी भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हाईकोर्ट के जज आने वाले हैं। जाम की स्थिति पैदा हो जाएगी। इसलिए बैरियर नहीं हटाए जाएंगे। आप नियमानुसार जाइए या फिर जज को निकल जाने का इंतजार कीजिए। जैंत थाने की पुलिस ने भी यही बात कही।

परंतु, यह सुन विधायक के गनर आगबबूला हो गए और बोले कि सारी हेकड़ी दो मिनट में भुला दी जाएगी। गिरा-गिराकर पीटा जाएगा। सूचना पर पहुंचे चौकी नयति प्रभारी रोहित कुमार ने विधायक के गनरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चौकी प्रभारी से भी अभद्रता करने लगे।

पूर्व विधायक ने मंच से किया अभ्रद भाषा का प्रयोग, वीडियो वायरल

राहगीरों ने गनरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विधायक के गनर मानने को तैयार नहीं हुए और जबरन नो एंट्री से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हड़काकर कार को निकाल ले गए। यातायात और जैंत पुलिस देखती रह गई।

आरोप है कि कार सवार महिला ने खुद को जनपद इटावा की विधायक सरिता भदौरिया बताते हुए कह दिया कि सरकार हमारी है और विधायक के साथ आपका बर्ताव ठीक नहीं है। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि अगर ऐसा हुआ है तो पूरा मामले की जांच कराई जाएगी। जैंत पुलिस के खिलाफ मिली शिकायत का पूरा संज्ञान लिया गया है।

Tags: bjp up newsmathura newstraffic policeup election
Previous Post

UP Election: मतगणना स्थल पर सपा तैनात करेगी दो-दो वकील

Next Post

120 दिन के ब्रेक के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम पकड़ सकते है रफ्तार, इतनी हो सकती है कीमत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा’, अनिल राजभर का सपा पर तीखा हमला

12/10/2026
अयोध्या

शहनाइयों की गूंज के बीच अयोध्या के गोसाईगंज में 185 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई श्री धर्मानुष्ठान सेवा समिति

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
Next Post
petrol-diesel

120 दिन के ब्रेक के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम पकड़ सकते है रफ्तार, इतनी हो सकती है कीमत

यह भी पढ़ें

CM Dhami inaugurated the modern sports complex in Roorkee

धामी ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, रुड़की में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण

28/06/2026

CM योगी ने हेमवती बहुगुणा की जयंती पर उनको किया नमन, बोले- बेहद दूरदर्शी नेता थे

25/04/2022
nuclear war

कुछ घंटों में हो जाएंगी करोड़ों मौतें, जानें परमाणु युद्ध हुआ तो क्या होगा तबाही का मंजर

02/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version