• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MLC Election: बुलडोजर पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी

Writer D by Writer D
21/03/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बाहुबलियों की संपत्तियों पर चलने वाले बुलडोजर (Bulldozer) को बड़ा मुद्दा बनाया था। अब यही बुलडोजर यूपी में बीजेपी नेताओं की पहली पसंद बन गया है।

यही वजह है कि विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव (MLC Election) में नामांकन करने बीजेपी के एक नेता बुलडोजर (Bulldozer) पर सवार होकर जिलाधिकारी के दफ्तर पहुंचे। आगरा में विधान परिषद सदस्य पद के नामांकन के लिए बीजेपी नेता विजय शिवहरे किसी गाड़ी की जगह बुलडोजर पर बैठकर डीएम ऑफिस पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने बुलडोजर के साथ तस्वीर भी खिंचवाई और ‘बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।

MLC Election: बीजेपी ने जारी की छह एमएलसी उम्मीदवारों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय शिवहरे हजारों समर्थको की भीड़ के साथ जिला अधिकारी के दफ्तर पहुंचे। नामांकन कक्ष में पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया।  इस दौरान बीजेपी उम्मीदवार विजय शिवहरे चुनाव में अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए।

बुलडोजर पर सवार होकर बीजेपी प्रत्याशी को नामांकन कराने पहुंचे मेयर नवीन जैन ने कहा कि बुलडोजर प्रदेश में विकास का प्रतीक बन चुका है। चुनाव में जीत भाजपा प्रत्याशी की होगी। बता दें कि आज यूपी में विधान परिषद निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। स्थानीय निकाय क्षेत्र की 36 विधान परिषद सीटों में से बीजेपी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने सपा और कांग्रेस से आए दलबदलू नेताओं पर भरोसा जताया है।

MLC Election: सपा प्रत्याशी से नामांकन पर्चा छीनकर फाड़ा, भाजपा पर लगा आरोप

वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी 35 सीटों को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। सपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने 33 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा ने दो सीटें अपने गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को दी हैं।

Tags: MLC electionmlc election 2022mlc election nomination
Previous Post

यूपी पुलिस कांस्टेबल 26210 भर्ती के आवेदन इस महीने हो सकते है शुरू

Next Post

दर्शकों ने फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को रिलीज होने से रोका

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
Next Post
'Bachchan Pandey'

दर्शकों ने फिल्म 'बच्चन पांडे' को रिलीज होने से रोका

यह भी पढ़ें

Industrialist Lord Swaraj Paul passes away

नहीं रहे उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

22/08/2025
CM Yogi

इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर: योगी आदित्यनाथ

11/05/2024
Bribe

क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

06/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version