• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनसे को बड़ा झटका, KDMC निगम के पार्षद शिंदे के साथ गए

Writer D by Writer D
22/01/2026
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
MNS corporators who joined Shinde in Kalyan-Dombivli.

MNS corporators who joined Shinde in Kalyan-Dombivli.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) में शिवसेना (शिंदे) (Shinde Sena) को मनसे (MNS) के पांच पार्षदों ने समर्थन देने का ऐलान किया था। इसके बाद शिंदे शिवसेना के 53 पार्षदों उनके उन पांच पार्षदों के गठबंधन बनाकर बोर्ड बनाने का दावा पेश किया था। दूसरी ओर, राज ठाकरे ने ऐसे नेताओं के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।

कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सपोर्ट करने वाले एमएनएस (MNS) नेताओं पर शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से लोकल लोगों ने यह फैसला लिया है, उससे राज ठाकरे बहुत परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि राज साहब ने कहा कि इसमें उनका रोल नहीं है। उनकी पार्टी का रोल नहीं है… अगर लोकल लोगों ने पार्टी के खिलाफ फैसला लिया है, तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। जैसे अंबरनाथ में, जब 12 कांग्रेस काउंसलर बीजेपी में शामिल हुए, तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। हमारी पार्टी में भी, जो हमारे खिलाफ काम करता है, उसे निकाल दिया जाता है।

कल्याण-डोंबिवली में शिंदे के साथ आए मनसे (MNS) के पार्षद

बता दें कि महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे साथ आए हैं, लेकिन कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में मनसे के पांच पार्षदों ने शिंदे सेना के साथ जाने का फैसला किया है। इससे महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है।

दूसरी ओर, कल्याणडोंबिवली महानगरपालिका को लेकर मनसे के नेताओं ने कहा कि सरकार में रहकर ही फंड मिल सकता है, जिससे शहर का विकास कर सकते हैं। इसलिए एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ आए हैं। इसके साथ ही कल्याणडोंबिवली महानगरपालिका को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी है।

कल्याणडोंबिवली में मनसे के पांच नगरसेवक अलग-अलग पैनलों से निर्वाचित हुए हैं। मनसे नेताओं का कहना है कि कल्याणडोंबिवली महानगरपालिका इस समय कर्ज के बोझ तले दबी हुई है, जिसके चलते प्रभागों के विकास के लिए पर्याप्त निधि मिलना कठिन हो गया है। नगरसेवकों के अनुसार, यदि सत्ता में सहभागिता मिलती है तो नगर विकास विभाग से कुछ हद तक निधि उपलब्ध कराई जा सकती है।

निगम में विकास को मिलेगी गति… स्थानीय मनसे (MNS) नेता का दावा

नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मनसे ने स्थानीय स्तर पर शिंदे गुट की शिव सेना के साथ जाने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में मनसे के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजू पाटिल ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से शहर के विकास और जनता के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। उनका कहना है कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग आवश्यक है।

कल्याण डोंबिवली मनपा चुनाव मे मनसे (MNS) के पांच नगरसेवक और ठाकरे गुट के 11 नगरसेवक जीत कर आये हैं। कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 50, शिवसेना के 53, मनसे के पांच, ठाकरे शिंवसेना के 11, कांग्रेस के 2 और राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के 1 नगर सेवक जीतकर आए हैं।

इसमें उद्धव गुट के 2 नगरसेवक नॉट रिचेबल हैं। कहा जा रहा है कि एमएनएस और शिंदे गुट के साथ आ गए हैं। 2 और यूबीटी के नगरसेवक भी शिंदे और एमएनएस के इस नए गठबंधन के साथ हैं।

Tags: bmc electioneknath shideKDMCMNSRaj Thackrey
Previous Post

घर आई ‘लाडली लक्ष्मी’… ‘मामा’ के घर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू ने दिया बेटी को जन्म

Next Post

मौसम का बदला मिजाज: यूपी में ठंड के बीच बारिश की संभावना, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Rain

मौसम का बदला मिजाज: यूपी में ठंड के बीच बारिश की संभावना, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

यह भी पढ़ें

UP GIS

GIS: ’’सतत् विकास में नवीनीकृत ऊर्जा का योगदान’’ का किया जायेगा आयोजन

09/02/2023
मुंबई में ड्रग का ‘किंग’कौन? The 'King' of Drugs in Mumbai?

एनसीबी की बॉलीवुड के कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर पर रेड जारी

08/11/2020
Stole

गुरूजी से बाइक और मोबाइल छीन कर भागे बदमाश

17/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version