• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Manipur Violence: उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री के घर को किया आग के हवाले

Writer D by Writer D
16/06/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Manipur Violence

Union Minister of State Rajkumar Ranjan's house set on fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफाल। मणिपुर (Manipur Violence) में बिगड़े हालात पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। इस बीच, गुरुवार की रात कथित भीड़ ने एक बार फिर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन (Rajkumar Ranjan) के आवास को निशाना बनाया है। भीड़ ने घर को आग (Fire) के हवाले कर दिया, जिससे पूरी तरह जल गया। केंद्रीय मंत्री का ये आवास इंफाल पूर्वी जिले के अंतर्गत कोंगबा नंदीबम लेकाई इलाके में था। एक दिन पहले इंफाल में मणिपुर सरकार में मंत्री नेमचा किपगेन के आवास में आग लगा दी गई थी।

विदेश मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने बताया कि मैं फिलहाल आधिकारिक काम से केरल में हूं। शुक्र है कि कल रात मेरे इंफाल स्थित घर में कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे। मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर को नुकसान पहुंचा है। मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा। इस तरह की हिंसा में शामिल लोग बिल्कुल अमानवीय हैं।

#WATCH | Manipur: A mob torched Union Minister of State for External Affairs RK Ranjan Singh’s residence at Kongba in Imphal on Thursday late night. https://t.co/zItifvGwoG pic.twitter.com/LWAWiJnRwc

— ANI (@ANI) June 16, 2023

दरअसल, गुरुवार की रात करीब 11 बजे अचानक भीड़ आई और मंत्री रंजन सिंह के आवास में जबरदस्ती घुस गई। उनकी संपत्ति में आग लगाने का प्रयास करने लगी। गेट पर तैनात हाउस गार्ड भी भीड़ को नहीं रोक पाए। घटना के वक्त मंत्री खुद या उनका परिवार घर में मौजूद नहीं था। इस बीच, हमला कर दिया गया और आग लगा दी।

‘चारों तरफ से किया गया हमला’

घटना के समय मंत्री के आवास पर सुरक्षा एस्कॉर्ट कर्मी, सुरक्षा गार्ड और अतिरिक्त गार्ड ड्यूटी पर थे। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, मंत्री के आवास पर मौजूद एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि हमले के दौरान भीड़ ने चारों तरफ से पेट्रोल बम फेंके। भीड़ बहुत ज्यादा थी, इसलिए नियंत्रित नहीं किया जा सका। झड़पों में 3 मई से अब तक 100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

‘पहले भी भीड़ ने किया था हमला’

इससे पहले 25 मई को भीड़ ने केंद्रीय मंत्री पर हमला कर दिया था। तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। इंफाल पूर्व में कोंगपा नंदेई लेइकेई में भारी भीड़ जमा हो गई थी। सुरक्षाबलों ने उन्हें खदेड़ दिया था। इंफाल पूर्व और पश्चिम दोनों में पूर्णकालिक कर्फ्यू लगा दिया गया था। 4 दिन बाद यानी 29 मई को भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी थी। बिष्णुपुर और तेंगोपॉल में कर्फ्यू लगाया गया था।

इंफाल में मंत्री के सरकारी आवास को जलाया

बुधवार शाम को उपद्रवियों ने इंफाल पश्चिम में मणिपुर की मंत्री नेमचा किपजेन के सरकारी आवास को जला दिया था। यहां खमेनलोक गांव में बदमाशों ने कई घरों को जला दिया। तमेंगलोंग जिले के गोबाजंग में कई लोग घायल हो गए। हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी हाई रिस्क वाले इलाकों में पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

Tags: Manipur newsmanipur violenceNational news
Previous Post

इस दिन से शुरू हो रही है भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें शुभ मुहूर्त

Next Post

YSRCP सांसद की पत्नी और बेटे का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
Next Post
YSRCP MP Satyanarayana's wife and son kidnapped

YSRCP सांसद की पत्नी और बेटे का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

AK Sharma

श्री रामलला प्राण- प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के लिए अयोध्या तैयार: एके शर्मा

16/01/2024
Jyeshtha Amavasya

मार्गशीर्ष अमावस्या पर न करें ये काम, मिल सकते हैं बुरे परिणाम

19/11/2025
united bationas

भारत और चीन के तनाव पर यूनाइटेड नेशंस महासचिव ने दी प्रतिक्रिया

26/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version