• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संकट में फिर से गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया कराएगी मोदी सरकार

Writer D by Writer D
23/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm garib kalyan yojna

pm garib kalyan yojna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से रोजाना बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दो दिनों से देश में इतने मामले सामने आए हैं, जितने अभी तक किसी देश में नहीं मिले थे।

संक्रमण की इस लहर को रोकने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें जुटी हुई हैं। कुछ राज्य सरकारों ने वीकेंड लॉकडाउन, लॉकडाउन समेत कई तरह की पाबंदियों का ऐलान किया है। महामारी के इस समय में गरीबों को भोजन की समस्या से दो-चार न होना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है। एक बार फिर से मोदी सरकार ने गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया करवाने का ऐलान किया है।

कोविड के इलाज के लिए Virafin इंजेक्शन के इस्तेमाल को DCGI ने दी मंजूरी

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार गरीबों के मई और जून 2021 के महीने में मुफ्त में राशन मुहैया करवाएगी। इस योजना के तहत दो महीनों में प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन दिया जाएगा। मुफ्त में राशन मिलने से तकरीबन 80 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। सरकार ने पिछले साल भी कोरोना की लड़ाई से निपटने के दौरान गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया करवाया था।

केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कमिटमेंट को देखते हुए भारत सरकार ने 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त में राशन सामग्री मुहैया कराने का फैसला लिया है। इसी तरह से पिछले साल भी पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत राशन मुहैया करवाया गया था।

ड्रग इंस्पेक्टर का कोरोना से निधन, मेंदाता हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

सरकार ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि जिस समय देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, उस समय महत्वपूर्ण है कि गरीबों को पोषण मिल सके। केंद्र सरकार इस योजना के तहत तकरीबन 26 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।

उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है। एक दिन में रिकॉर्ड 3.32 लाख से अधिक नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,63,695 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक 24 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2,263 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,86,920 पर पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 3,32,730 नए मामले दर्ज किए गए।

Tags: corona in indiacorona updatespm garib kalyan yojnapm modi
Previous Post

संकट के समय ट्रोलर्स को मुँह तोड़ जवाब देती नज़र आई सुष्मिता सेन 

Next Post

KGMU स्टाफ की मिलीभगत से चल रही थी Remdesivir की कालाबाजारी, 10 अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Remdesivir recovered

KGMU स्टाफ की मिलीभगत से चल रही थी Remdesivir की कालाबाजारी, 10 अरेस्ट

यह भी पढ़ें

Admission

सरकारी स्कूलों में क्लास 6 से 9 में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस दिन जारी होगी पहली लिस्ट

08/04/2024
24 घंटे में उड़ा दूंगा गोरखनाथ मंदिर Gorakhnath Temple will blow up in 24 hours

24 घंटे में उड़ा दूंगा गोरखनाथ मंदिर, एसएसपी महोदय बचा सकते हो तो बचा लो

30/09/2020
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

08/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version