• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के प्रति मोदी सरकार का ‘अमानवीय’ व्यवहार बेहद घिनौना है : जरनैल सिंह

Writer D by Writer D
18/12/2020
in Main Slider, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Jarnail Singh

Jarnail Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसान आंदोलन को लेकर कथित रूप से नरेंद्र मोदी सरकार के अड़ियल व्यवहार से व्यथित होकर आत्महत्या करने वाले संत राम सिंह के प्रति शोक व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि केंद्र सरकार ने राम सिंह की ‘हत्या‘ की है।

पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि किसानों के आंदोलन में शामिल संत राम सिंह की तरफ से उठाया गया यह कदम आत्महत्या नहीं बल्कि मोदी सरकार द्वारा की गई ‘हत्या‘ है।

डोनाल्ड ट्रम्प की 2016 चुनावी जीत में रूसी हैकरों की भूमिका नहीं : व्लादिमीर पुतिन

जरनैल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का किसानों और किसान आंदोलन के प्रति ‘अमानवीय‘ व्यवहार बेहद घिनौना और निंदनीय है।

आप नेता ने अपील की कि केंद्र अपना असंवेदनशील व्यवहार छोड़ कर किसानों की मांगों को तुरंत स्वीकार करे। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली आंदोलन के दौरान संत बाबा राम सिंह समेत अब तक 20 से अधिक किसान और समर्थक कड़ाके की सर्दी, बीमारियों और हादसों के कारण मारे गये हैं।

जिसके मद्देनजर न केवल मोदी सरकार को ‘अड़ियल‘ रवैया छोड़ना चाहिए, बल्कि ‘शहीद’ होने वाले इन किसानों के परिवारों की मदद के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारों की ओर से एक विशेष नीति का ऐलान करना चाहिए, जिसके अंतर्गत इनका सारा कर्ज माफ किया जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और उचित मुआवजा भी पीड़ित परिवारों को दिया जाए।

Tags: AAP partyfarmer protestjarnail singhKisan andolanNational newspolitical news
Previous Post

शराबबंदी कानून मामले में जेल में बंद लोगों की जमानत कराए सरकार : हम

Next Post

शहरों में विकसित करें स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, जलजमाव से मिलेगी मुक्ति : नीतीश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Nitish Kumar

शहरों में विकसित करें स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, जलजमाव से मिलेगी मुक्ति : नीतीश

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

FIR

141 ग्राम प्रधानों पर दर्ज हुई एफआईआर

01/09/2022
The Yogi government reassured the farmers.

सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

28/07/2026
दिल्ली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे

दिल्ली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे, तीन लड़कियों समेत छह लोग हिरासत में

24/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version