• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी विकसित भारत के शिल्पकार: सीएम भजनलाल

Writer D by Writer D
09/12/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान में पहली बार आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 ने राज्य को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने उद्घाटन सत्र में जानकारी दी कि समिट से पहले ही ₹35 लाख करोड़ के एमओयू संपादित हो चुके हैं। यह निवेशकों के राजस्थान की सरकार और यहां की नीतियों पर विश्वास का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले वर्ष में ही समिट का आयोजन किया ताकि निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा सके। यह समिट राजस्थान के विकास और निवेश के नए अवसरों को साकार करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।”

प्रधानमंत्री मोदी ‘विकसित भारत के शिल्पकार’

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajan Lal)  ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समिट में भाग लेने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, “यह राजस्थान के लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।”

राजस्थान के विकास के लिए ठोस कदम:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal)  ने बताया कि राज्य सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में सुधार और 10 नई नीतियां लागू कर निवेश को प्रोत्साहित किया है। इसके अलावा:पूंजीगत व्यय में 65% की वृद्धि की गई है।9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना बनाई गई है।अक्षय ऊर्जा उत्पादन को 30 गीगावाट से 125 गीगावाट तक बढ़ाने के लिए प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने (CM Bhajan Lal) पांच वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य भी घोषित किया।

उद्योगपतियों की भागीदारी और प्रतिबद्धताएं:

वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने कहा, “राजस्थान में प्राकृतिक संसाधनों की समृद्धि विकास की अपार संभावनाएं देती है। हमारा लक्ष्य 5 लाख लोगों को रोजगार और राजस्व में तीन गुना वृद्धि करना है।”

अडानी समूह के एमडी करण अडानी ने राजस्थान में ₹7.5 लाख करोड़ के निवेश की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राजस्थान में गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या 23% से घटकर 11% हो गई है।

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमारमंगलम बिड़ला ने राजस्थान में अपने समूह की मजबूत उपस्थिति की चर्चा की। उन्होंने मिनरल, इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने का भरोसा दिया।

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने राजस्थान की नवाचार परंपरा की सराहना करते हुए जयपुर में महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जैसी परियोजनाओं का उदाहरण दिया।

Tags: CM Bhajan LalRising Rajasthan Global Investment Summit
Previous Post

राजस्थान राइजिंग तो है ही, रिलायबल भी है, राजस्थान ग्रहणशील है और समय के साथ खुद को निखारना जानता है: प्रधानमंत्री

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने गाय – धर्म और विज्ञान नामक पुस्तक का किया विमोचन

Writer D

Writer D

Related Posts

Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

18/07/2026
Gram Pulse
Main Slider

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने गाय - धर्म और विज्ञान नामक पुस्तक का किया विमोचन

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai invited PM Modi

बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

07/04/2026
drowning

नदी में डूबने से बालक की मौत

04/04/2022
सीएम योगी cm yogi

योगी बोले-  ‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना साकार के लिए सभी वर्गों का हो विकास

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version