• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, आडवाणी जी ने अपने हाथों से खिलाया केक, देखें Video

Desk by Desk
08/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
lal krishna advani birthday
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उनके घर जाकर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने आडवाणी जी के घर पहुँचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसके पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर भी आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनायें दी थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 93 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने आडवाणी जी को बधाई देते हुए कहा कि वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं।

#WATCH Delhi: Prime Minister Narendra Modi visits senior BJP leader Lal Krishna Advani’s residence to celebrate latter’s birthday today.

Union Home Minister Amit Shah and BJP President JP Nadda also present. https://t.co/RVEDaIzhqj pic.twitter.com/sMlrarfo8O

— ANI (@ANI) November 8, 2020


उनका जन्म 8 नवंबर को कराची के एक सिंधी परिवार में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आडवाणी का परिवार विभाजन के बाद भारत आकर मुंबई में बस गया। पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने वरिष्ठ नेता आडवाणी जी के घर पहुँचकर केक काटा और उन्हें खिलाया। आडवाणी ने भी पीएम मोदी को केक खिलाया। इस दौरान आडवाणी से मिलने आए नेताओं ने उनके संग बैठकर चर्चा भी की।

कारांची के हिन्दू सिंधी परिवार में हुआ था जन्म

भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के सातवें उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम किशनचंद आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी है। उनके पिता पेशे से एक उद्यमी थे। आडवाणी का परिवार विभाजन के बाद भारत आकर मुंबई में बस गया।

आडवाणी जी ने शुरुआती शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद, सिंध के डीजी नेशनल स्कूल में दाखिला लिया। यहां उन्होंने लॉ कॉलेज ऑफ द बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। उनकी पत्नी का नाम कमला आडवाणी है। उनके बेटे का नाम जयंत आडवाणी और बेटी का नाम प्रतिभा आडवाणी है।

Delhi: Prime Minister Narendra Modi meets senior BJP leader Lal Krishna Advani at latter’s residence on his birthday today.

Union Home Minister Amit Shah and BJP President JP Nadda also present. https://t.co/RVEDaIzhqj pic.twitter.com/81Nxt6MQLC

— ANI (@ANI) November 8, 2020

भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं आडवाणी

लाल कृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। इससे पहले वह 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृहमंत्री रह चुके हैं।

पद्म विभूषण से सम्मानित आडवाणी जी

वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता की भूमिका बखूबी निभाई है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2015 में उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Tags: amit shahJP naddal k advani birthdayl k advani birthday newsl k advani happy birthdayLal Krishna Advanilal krishna advani birthdaynarendra modipm narendra modiRajnath singhRam Nath Kovind
Previous Post

सोनिया गांधी ने कांग्रेस के इन दो नेताओं को सौंपी बिहार की अहम जिम्मेदारी

Next Post

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
Next Post
accused of raping

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Deepotsav

दीपोत्सव 2025: सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या बनेगी विश्व की दीप नगरी

18/10/2025
Alcohol

सपने में खुद को पीते देखा है शराब, तो जान लें क्या है इसका मतलब

06/11/2025
Yogi Sarkar

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर हमें सतर्क रहना होगा: योगी

15/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version