• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा, मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री: सीएम धामी

Writer D by Writer D
23/03/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। आगामी 19 अप्रैल को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव होना है। जन-जन के आशीर्वाद से भाजपा के सभी पांचों उम्मीदवार रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में योगदान देंगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ जनता से समर्थन भी मांगा।

देहरादून स्थित एक सभागार में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को आयोजित गोष्ठी में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश चहुंमुखी विकास की एक नई उड़ान भर रहा है। हजारों करोड़ों की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। राज्य में कड़े कानून बनाकर भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, पेपरलीक और दंगा-फसाद को जड़ से खत्म किया जा रहा है। देश-दुनिया में उत्तराखंड का नाम बड़ा है। उत्तराखंड राज्य को पूरे विश्व में देवभूमि के नाम से जाना जाता है। प्रदेश में दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है।

चारधाम यात्रा के साथ सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के गांवों में भी सड़कों का जाल-

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद उत्तराखंड में विकास कार्यों को सबसे तेज गति वर्तमान सरकार में मिली है। सरकार विकल्प रहित संकल्प को मूल मंत्र मानकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

हाल ही में प्रदेश भर में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। चारधाम यात्रा के साथ सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के गांवों में भी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।

मल्टी नेशनल कंपनी से भी अच्छे उत्पाद बना रहीं उत्तराखंड की महिलाएं, विदेशों तक जलवा-

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि एक जनपद-दो उत्पाद योजना से स्थानीय उत्पादों की ख्याति विदेशों तक पहुंच रही है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल रहा है। उत्तराखंड की महिलाएं मल्टी नेशनल कंपनी से भी अच्छे उत्पाद बना रहीं हैं।

कांग्रेस सरकार में हर महीने होता था घोटाला, मोदी के कार्यकाल में एक भी नहीं-

बीते 10 वर्षों में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग कनेक्टिविटी, इनोवेशन के क्षेत्र में नई उंचाईयों को छूआ है। भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनकर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस की सरकार में हर महीने कोई ना कोई बड़ा घोटाला सामने आता था। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 10 वर्षों में एक भी घोटाला नहीं हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक खजान दास, विनोद चमोली, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ आदि थे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

धामी सरकार के दो साल के कार्यकाल को मिला समर्थन, सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में धामी

Next Post

सीएम योगी ने क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

प्रियंका ने शेयर की बेटी की तस्वीर, कही दिल की बात

09/05/2022

पत्नी को विदा करने से इंकार करने पर दामाद ने ईंट मारकर की सास की हत्या

18/03/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने आजमगढ़ हादसे पर जताया दुःख

30/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version