• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए मोदी, योगी समेत 19 दिग्गजों की डिमांड

Writer D by Writer D
21/03/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Election Campaign

Election Campaign

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार (Election Campaign) गरमाने के लिए प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) समेत 16 दिग्गजों की डिमांड भेजी है। स्टार प्रचारकों की इस सूची के लिए संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह जानकारी दी। राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर इन दिग्गजों के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई केंद्रीय नेताओं के आने की संभावना है।

भट्ट के मुताबिक, लोकसभा स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं एवं रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जैसे ही केंद्र से स्टार प्रचारक तय हो जाएंगे, रैलियां व रोड शो कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। भट्ट ने कहा कि पार्टी का चुनाव प्रचार (Election Campaign) अभियान पहले ही शुरू हो चुका है। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद इसे और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

आज पूर्व विधायक भाजपा में होंगे शामिल

पार्टी सदस्यता अभियान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बृहस्पतिवार को पार्टी में बड़ी जॉइनिंग होगी, जिसमें पिछली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वालों के साथ कई पूर्व विधायक भी शामिल होंगे।

वेलकम इलाके में गिरी पुरानी इमारत, दो लोगों की मौत

उन्होंने कांग्रेस के खाली होने के सवाल पर कटाक्ष किया कि जिस तरह देवभूमि ऐतिहासिक कानून लाकर देश में नजीर पेश कर रही है, ठीक उसी तरह कांग्रेस भी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। लिहाजा कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड होना अब निश्चित है।

प्रत्याशियों में देरी को लेकर कांग्रेस पर किया तंज

भट्ट ने कांग्रेस में प्रत्याशी तय करने में हो रही देरी पर चुटकी ली। कहा कि हालांकि यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन मुझे विश्वास है शीघ्र ही जमानत जब्त होने वाले नाम भी सामने आ जाएंगे। क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव के परिणाम को बखूबी समझ रहे हैं। यही वजह है कि मैं नहीं लडूंगा की लड़ाई चल रही है।

Tags: dehradun newselection campaignlok sabha election 2024National newsUttarakhand News
Previous Post

वेलकम इलाके में गिरी पुरानी इमारत, दो लोगों की मौत

Next Post

घर में लगी आग में पूरे परिवार की जलकर मौत, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
A huge fire broke out in a 24-storey building

घर में लगी आग में पूरे परिवार की जलकर मौत, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

आज फिर नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर का रेट

05/11/2020
Swastika

इस दिशा में बनाएं स्वस्तिक चिन्ह, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

06/11/2025
AK Sharma

सरकार के साथ ही समाज की भागीदारी से भी पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी: एके शर्मा

09/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version