• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी का हमला, बोले – यह आ गए तो सरकारी नौकरी छोड़िये, निजी कंपनियां भी भाग जाएंगी

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bihar Election 2020
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का नाम लिये बगैर उन्हें जंगलराज का युवराज करार देते हुए कहा कि इनका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा है कि सरकारी नौकरी तो छोड़िए, इन लोगों के सत्ता में आने से नौकरी देने वाली निजी कंपनियां भी राज्य से भाग जाएंगी।

श्री मोदी ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का चुनाव इस बार असाधारण परिस्थिति में हो रहा है । कोरोना के कारण पूरी दुनिया चिंता और मुश्किल में है। महामारी के इस कठिन समय में बिहार में स्थिर सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में जंगलराज वाले सत्ता में आ जाएं तो यह बिहार के लोगों पर दोहरी मार होगी। जंगलराज के युवराज आ जाएं तो महामारी से निपटने के लिए जो पैसे दिये जा रहे हैं उसका क्या होगा यह बिहार की जनता उनके पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर अच्छी तरह से जानती है।

बिहार के विकास के व्यापक रोडमैप का अगला चरण है आत्मनिर्भर बिहार, आत्मनिर्भर मिथिलांचल।

नए कृषि सुधारों से राज्य के युवा उद्यमियों और स्टार्ट अप्स के लिए भी अनेक अवसर बनाए जा रहे हैं। #BiharWithNDA pic.twitter.com/LxwddGhByN

— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2020


प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दल जो बिहार के उद्योगों को बंद करने के लिए बदनाम हैं, जिनसे निवेशक कोसों दूर भागते हैं, वह लोग बिहार के लोगों को विकास के वायदे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी तो छोड़िए, इन लोगों के आने का मतलब है, नौकरी देने वाली निजी कंपनियां भी बिहार से नौ दो ग्यारह (भाग) हो जायेंगी।

श्री मोदी ने कहा, “अपना काम, अपना कारोबार करने वालों के साथ इन लोगों (राजद) का जो बर्ताव रहा है, उसे तो बिहार के लोग कभी नहीं भूल सकते। रंगदारी दी तो बचेंगे, नहीं तो अपहरण उद्योग का कॉपीराइट तो उन लोगों के पास ही है। इसलिए इनसे सावधान रहना है।”

प्रधानमंत्री ने राजद का नाम लिए बगैर कहा कि वह दल जिसने बिहार को अराजकता दी, कुशासन दिया वह फिर मौका ढूंढ रहा है। जिन्होंने बिहार के नौजवानों को गरीबी और पलायन दिया, सिर्फ अपने परिवार को हजारों करोड़ रुपये का मालिक बना दिया, वह फिर मौके की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों की राजनीति झूठ, फरेब और भ्रम पर आधारित है। इन लोगों के पास बिहार के विकास का न ही कोई रोडमैप है और न ही कोई अनुभव।

श्री मोदी ने कहा कि आज बिहार का युवा विश्वास और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। उसकी आकांक्षाएं और अपेक्षाएं पूरी हो इसके लिए बिहार में श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का बने रहना और बिहार को आगे ले जाना बहुत जरूरी है। श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सुशासन के जिस रास्ते पर चला है उसे केंद्र में राजग की सरकार बनने

के बाद नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने बिहार में विकास के अब तक हुए कार्यों और आगे की योजनाओं के आधार पर राजग के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की ।

 

Tags: #Patna politicsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Election First Phase VotingBihar electionbihar election 2020Bihar Election First Phase VotingBihar Elections 2020Bihar Hindi Newsbihar newsLIVE Bihar Assembly ElectionLIVE Bihar Assembly Election 2020National newspatna newsPoling Newsबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

मोदी ने बताया – 130 करोड़ आबादी वाले राष्ट्र में अब इसी मंत्र पर काम हो रहा है

Next Post

राहुल बोले – हम रोजगार देना जानते हैं, विकास भी कर सकते हैं, पर हमारे अंदर एक कमी है…

Desk

Desk

Related Posts

Amarnath Yatra-Vaishno Devi
Main Slider

पहाड़ों पर आफत की बारिश! वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक

24/07/2026
Attempted self-immolation outside Lok Bhawan
Main Slider

लोकभवन के बाहर दो लोगों ने किया आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर रोका

24/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : CM योगी

24/07/2026
Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

24/07/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध उदय से चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

24/07/2026
Next Post
Bihar Election 2020

राहुल बोले - हम रोजगार देना जानते हैं, विकास भी कर सकते हैं, पर हमारे अंदर एक कमी है...

यह भी पढ़ें

Upset stomach

अपने डाइजेस्ट सिस्टम को रखना है मजबूत तो आज से ही अपनाए ये 4 उपाय

24/06/2021
नई Duster पर सस्पेंस खत्म, टीजर में बताया कैसा होगा डिजाइन? इस दिन होगी लॉन्च

नई Duster पर सस्पेंस खत्म, इस दिन होगी लॉन्च

26/12/2025

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 17वें दिन भी नहीं हुआ कोई बदलाव

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version