• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल सरकार पर नया संकट, मोहल्ला क्लीनिक फर्जी टेस्ट मामले की होगी CBI जांच

Writer D by Writer D
04/01/2024
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Mohalla Clinic

Mohalla Clinic

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक (Mohalla Clinic) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आरोप है कि प्राइवेट लैब्स को लाभ पहुंचाने के लिए आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक्स में नकली मरीजों पर लाखों टेस्ट किए गए। इस मामले की सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग ने जांच की और अपनी रिपोर्ट विजिलेंस डिपार्टमेंट को भेज दी। विजिलेंस की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव ने फाइल उपराज्यपाल के पास भेजी। अब दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

उपराज्यपाल कार्यालय ने विजिलेंस डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के हवाले से कहा है, ‘औचक निरीक्षण में पाया गया कि किसी भी मोहल्ला क्लीनिक (Mohalla Clinic) में डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। वे पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो के माध्यम से अपना अटेंडेंस दर्ज कर रहे थे।

अनुभवहीन स्टाफ मरीजों को दवा और टेस्ट लिख रहे थे। लाखों फर्जी टेस्ट के बदले प्राइवेट लैब्स को भुगतान किया गया। मरीजों की एंट्री दिखाने के लिए फर्जी और गैर-मौजूद मोबाइल नंबरों का उपयोग किया गया। इसमें कई सौ करोड़ रुपए के घोटाले की आशंका है’। उपरोक्त आरोपों के आधार पर एलजी वीके सक्सेना ने मामले में सीबीआई इंक्वायरी की सिफारिश की है।

एलजी ने की थी घटिया दवाओं को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश

पिछले महीने एलजी सक्सेना ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और AAP के प्रमुख मोहल्ला क्लीनिकों में कुछ जीवन रक्षक दवाओं सहित कथित रूप से नकली और गैर-मानक दवाओं की खरीद व सप्लाई की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य सचिव और अन्य अधिकारियों को निलंबित करने की मांग करते हुए दावा किया था कि उन्होंने खरीदी गई दवाओं के ऑडिट का निर्देश दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सीएम केजरीवाल को आज गिरफ्तार नहीं करेगी ED, भेजा जाएगा चौथा समन

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सप्लाई की जा रही घटिया दवाइयों की शिकायतों मिलने के बाद दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के तहत ड्रग कंट्रोलर ने सैंपल टेस्ट के लिए भेजे थे। इसके बाद लैब रिपोर्ट को जरूरी कार्रवाई के लिए सतर्कता विभाग को भेज दिया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि सैंपल तीन प्रमुख अस्पतालों IHBAS, लोक नायक अस्पताल और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से एकत्र किए गए थे।

Tags: Aam Admi Partydelhi newsKejriwal Governmentlg vk saxsenaMohalla ClinicNational news
Previous Post

AIIMS में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने पाया काबू

Next Post

BB 17: अंकिता लोखंडे बनीं बिग बॉस 17 की नई कैप्टन

Writer D

Writer D

Related Posts

40 civil service officers from Sri Lanka visited USDMA.
Main Slider

श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण

17/08/2026
CM Vishnudev Sai worshiped Shri Faleshwarnath Mahadev
Main Slider

मुख्यमंत्री साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की

17/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

17/08/2026
CM Dhami
Main Slider

1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं: धामी

17/08/2026
CM Dhami
Main Slider

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से उत्तराखंड की विंटर और आइस स्पोर्ट्स पहचान को मिलेगी मजबूती: धामी

17/08/2026
Next Post
Ankita Lokhande

BB 17: अंकिता लोखंडे बनीं बिग बॉस 17 की नई कैप्टन

यह भी पढ़ें

The Kerala Story

एमपी, यूपी के बाद अब हरियाणा में टैक्स फ्री हुई द केरल स्टोरी

11/05/2023
Cracked Heels

फटी एडियों से मिलेगी राहत, होममेड फुट मास्क बनाएंगे पैरों को खूबसूरत

08/09/2025
Boat

नाव पलटने से 26 लोगों की मौत, 44 लापता

11/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version