• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पहले दिन दिवंगत विधायकों को दी गई श्रद्धाजंलि

Writer D by Writer D
21/08/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Monsoon session of Uttarakhand Assembly begins

Monsoon session of Uttarakhand Assembly begins

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में तीन दिवसीय मानसून सत्र (Monsoon Session) बुधवार से शुरू हो गया। सदन में सत्र के पहले दिन केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि दी गई।

पंचम विधानसभा का द्वितीय सत्र बुधवार सुबह 11 बजे वंदे मातरम गीत के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन के नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) भी मौजूद रहे। सत्र के पहले दिन सदन में केदारनाथ क्षेत्र की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कैलाश गहतोड़ी और केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कैलाश गहतोड़ी हमेशा चंपावत के विकास कार्यों को लेकर चिंतित रहते थे। उनके अधूरे कार्यों को सरकार पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री ने किया ‘नन्दा देवी लोकजात मेले’ का उद्घाटन, प्रदेश के तरक्की की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि शैला दीदी भी केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा सक्रिय रहीं। वे बीमार होने पर भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर रहीं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कैलाश गहतोड़ी और शैला रानी रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने अपने कार्य व्यहार से अमिट छाप छोड़ी है।

संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को अनुपूरक बजट के साथ ही सदन में कई विधेयक में पेश किए जाएंगे। सदन में उत्तराखंड लोक और निजी सम्पत्ति क्षति वसूली अध्यादेश, 2024 को सदन के पटल पर रखा जाएगा।

वहीं, सत्र (Monsoon Session) से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूड़ी और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की।

Tags: Monsoon Sessionuttarakhand assemblyUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री ने किया ‘नन्दा देवी लोकजात मेले’ का उद्घाटन, प्रदेश के तरक्की की कामना

Next Post

मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के परिजनों से घर जाकर की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के परिजनों से घर जाकर की भेंट

यह भी पढ़ें

suicide

य़ूपी पर्यटन के उप निदेशक ने की आत्महत्या, मुंबई में इमारत से लगाई छलांग

21/02/2023
MSP

किसानों ने 167.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसलों का कराया बीमा

29/06/2021
Data Center

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

19/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version