• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोरबी पुल हादसा: ओरेवा कंपनी के एमडी जयसुख पटेल ने किए आत्मसमर्पण

Writer D by Writer D
31/01/2023
in गुजरात, राष्ट्रीय
0
Morbi Bridge Accident

Morbi Bridge Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। मोरबी झूलता पुल हादसा (Morbi Bridge Accident) मामले में आरोपित ओरोवा ग्रुप के मालिक जयसुख पटेल ने मंगलवार को मोरबी कोर्ट में वकील की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपित पटेल को पुलिस का सौंप दिया है। पटेल 90 दिन से भूमिगत थे।

मोरबी झूलता पुल हादसे (Morbi Bridge Accident) में ओरेवा ग्रुप के प्रबंधन निदेशक (एमडी) जयसुख पटेल ने मोरबी सेशन्स कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिस पर 1 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। इससे पूर्व ही उन्होंने मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में हाजिर होकर आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद आरोपित को पुलिस को सौंप दिया। माना जा रहा है कि पुलिस मोरबी ब्रिज दुर्घटना के 10वें क्रमांक के आरोपित जयसुख पटेल की रिमांड की मांग करेगी। इस मामले में शुरुआत में जयसुख पटेल का नाम आरोपित के रूप में दाखिल नहीं किया गया था, लेकिन कोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के बाद सुनवाई और लगातार निगरानी के दबाव में उन्हें मुख्य आरोपित बनाया गया।

पुलिस ने इस केस में 27 जनवरी को सेशन्स कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसमें जयसुख पटेल को फरार आरोपित के रूप में दर्शाया गया था। कुल 1262 पन्ने के आरोप पत्र में घटना को लेकर गंभीर लापरवाही बरतने का उल्लेख किया गया है। सस्पेंशन ब्रिज की मरम्मत कार्य के लिए नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। आरोप है कि जयसुख पटेल ने तकनीकी संस्थान से ब्रिज की मजबूती के संबंध में स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट भी प्राप्त नहीं किया था। ब्रिज की मरम्मत में तकनीकी स्टाफ के बजाए स्थानीय फेब्रिकेटर से काम कराया गया। आरोप पत्र में यह भी उल्लेख है कि दुर्घटना के बाद ओरेवा ग्रुप ने बचाव कार्य में सहयोग भी नहीं किया।

यह थी घटना

मोरबी के मणि मंदिर के समीप और मच्छु नदी पर 140 साल पुराना झुलता पुल 30 अक्टूबर, 2022 को शाम 6 बजकर 32 मिनट पर टूट गया था। इस दुर्घटना में 135 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त पुल पर क्षमता से अधिक 400 लोग मौजूद थे, जबकि पुल पर 100 से अधिक लोगों की मौजूदगी को ही खतरा था।

Tags: Gujarat newsJaysukh PatelMorbi Bridge accidentNational news
Previous Post

एके शर्मा ने असम के सीएम हिमंत विस्वा शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 11 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post
Ashirwad Tower fire

आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 11 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा : योगी आदित्यनाथ

07/11/2024
jaggery making

विदेश की नौकरी छोड़ लौटे और अब लोगों के जीवन में भी घोल रहे मिठास

05/12/2020
Corona

कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन…, देश में सामने आए 257 मरीज, इस राज्य में सबसे ज्यादा केस

20/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version