• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्ववर्ती सरकार के 100 से अधिक लोगों को उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
01/02/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संयुक्त राष्ट्र। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से लोकतांत्रिक सरकार के 100 से अधिक प्रमुख लोगों की हत्या हो चुकी है। यह खुलासा संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एनतोनियो गुतेरस ने सुरक्षा परिषद की एक रिपोर्ट में किया है।

जानकारी के मुताबिक पूर्ववर्ती अफगान सरकार के सौ से अधिक सदस्यों की तालिबान ने हत्या कर दी है। मरने वालों में अंतरराष्ट्रीय सैन्य बलों के भी लोग हैं। इस बीच, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र के इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने किसी की भी हत्या नहीं की है।

गुतेरस ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की विगत रविवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि तालिबान ने भले ही अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना और पूर्ववर्ती अशरफ गनी सरकार के लोगों को एमनेस्टी के तहत बख्श देने का दावा किया हो लेकिन असल में उसने पूर्ववर्ती अफगान सरकार के सौ से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने बताया कि अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन के अनुसार आइएसआइएल-केपी से जुड़े पचास से अधिक लोगों को उनकी जानकारी के मुताबिक मारा जा चुका है। तालिबान के बार-बार के इन्कार के बावजूद अफगानिस्तान से पुख्ता जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि वहां पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, मीडिया के लोगों को भी लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र अभियानों ने 44 ऐसे मामले दर्ज किए हैं जिसमें पत्रकारों को कुछ समय तक के लिए तालिबान के हाथों गिरफ्तार करके प्रताडि़त किया गया था। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के मुताबिक 2.28 करोड़ लोग मार्च 2022 से खाद्य संकट और असुरक्षा के दौर से गुजरने लगेंगे। इनमें से 90 लाख लोगों की स्थिति खाद्यान्न संकट के कारण बेहद दयनीय होगी। देश के पांच साल से कम उम्र के आधे बच्चे गंभीर कुपोषण का शिकार हो जाएंगे।

Tags: former afgan governmentinternational NewsTalibanworldnews
Previous Post

इस एक चीज का नहीं जुटा पाया साहस तो सातों जन्म हो जाएंगे बेकार

Next Post

बजट से पहले मिली बड़ी राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

Writer D

Writer D

Related Posts

Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
CM Yogi gave a gift of Rs 130 crore to Madhuban.
Main Slider

आपके एक वोट से बनता है दिव्य धाम और साफ होते हैं माफिया: सीएम योगी

29/05/2026
Main Slider

मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में अचानक आई बाढ़, ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेनरेटर सहित दर्जनों वाहन बहे

29/05/2026
Next Post
LPG cylinder

बजट से पहले मिली बड़ी राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी आज करेंगी महापंचायत को संबोधित, प्रशासन ने लगाई धारा-144

10/02/2021
cm yogi

अब लखीमपुर नहीं फरधान में आएंगे सीएम योगी

19/02/2022
CM Yogi

लोकसभा चुनाव ‘स्वार्थ के परिवार’ बनाम ‘मोदी के परिवार’ के बीच: योगी

02/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version