• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्लैब टूटने से 25 से अधिक महिलाएं कुएं में समाई, 13 की मौत

Writer D by Writer D
17/02/2022
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
slab broke

slab broke

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। जनपद में बुधवार रात शादी की खुशियों के बीच एकदम से मातम पसर गया। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया टोला गांव में रात को हल्दी रस्म के दौरान कुएं (Well) पर रखा स्लैब टूटने (slab broke) से 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे कुएं में गिर गए। इनमें से 13 की मौत (Death) हो गयी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र अमन की गुरुवार को शादी है। वैवाहिक रस्म के क्रम में बुधवार की रात गांव की महिलाएं और युवतियां अपने परिवार के बच्चों के साथ हल्दी की रस्म (Haldi Ceremony) अदायगी करने कुएं पर गए थीं। परंपरा के मुताबिक यहां नयन माता (कुआं) की पूजा होती है। कुआं पर होने वाली यह रस्म ”मटकोड़” कही जाती है। महिलाएं यहां मटकोड़ करने गई थीं।

महिलाएं, युवतियां नृत्य कर खुशी का इजहार करने लगीं। इनके साथ बच्चे भी हो लिए। इसी दौरान उनमें से कुछ युवतियां स्लैब (जगत) पर गईं और भार अधिक होने के कारण वह टूट गया। इसके बाद कई महिलाएं और युवतियां कुएं में गिरने लगीं। इनके साथ बच्चे भी खिंचते चले गए और यह हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। मरने वालों में महिलाएं, किशोरी और बच्चे शामिल हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अब तक लोगों की भीड़ इकट्ठा है.

पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के पीआरओ ने भी घटना में 13 लोगों के मौत की पुष्टि की है। मौके पर पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। बच्चों व महिलाओं की मृत्यु की सूचना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है।

घटना के संबंध में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि गांव में शादी के कार्यक्रम के दौरान कुएं के स्लैब पर महिलाएं और बच्चे बैठे थे। भार अधिक होने के चलते स्लैब टूट गया और सभी उसमें गिर गए।

मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जिलाधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान दी जाएगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जिनकी भी लापरवाही सामने आएगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कुशीनगर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएमओ ऑफिस ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।

मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 17, 2022

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने और घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags: crime newskushinagar newsslab brokeup news
Previous Post

कब है महाशिवरात्री, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Next Post

देश में दम तोड़ता कोरोना, 24 घंटे में मिले 30757 नए मरीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Corona

देश में दम तोड़ता कोरोना, 24 घंटे में मिले 30757 नए मरीज

यह भी पढ़ें

Burnt Alive

नशेड़ी पिता ने नशे के लिए बेटी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

02/03/2021
School Holidays

दिल्ली में एक बार फिर ‘लॉकडाउन’ जैसी स्थिति, जानें पूरा मामला

02/09/2023
UPPSC 2024

UPPSC: 15 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, विज्ञापन जारी

02/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version