• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

व्यवसायी परिवार को बंधक बनाकर 50 लाख से अधिक की लूट

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Stole

Stole

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने जिला मुख्यालय के नगर थाना से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर रविवार की सुबह-सुबह 50 लाख से अधिक की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जबकि परिवार के सभी सदस्यों के मुंह पर टेप बांधकर उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। घटना हीरा लाल चौक के समीप स्थित पुरानी डाबर के पीछे वाली गली की है। जहां की आदर्श वस्त्रालय एवं बजरंग आभूषणालय के मालिक कपिलेश्वर मंडल के घर में घुसकर बदमाशों ने करीब दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाया।

बदमाशों के जाने के बाद परिजनों के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुटे, जिसके बाद घायल व्यवसायी पुत्र राजीव मंडल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे गेट खटखटाने पर उन लोगों को लगा कि नौकरानी आई है। जिसके बाद गेट खोलते ही हथियार से लैश दो नकाबपोश बदमाश अंदर घुस गए तथा अपने-अपने कमरे में सोए सभी लोगों को उठाकर मुंह में टेप एवं हाथ-पैर बांधने के बाद बंधक बना लिया तथा पिटाई शुरू कर दी। इस बीच एक बदमाश ने फोन करके तीन-चार और नकाबपोश बदमाशों को बुलाया लिया। 20 से 25 वर्ष उम्र के सभी बदमाशों ने घर में मौजूद कपिलेश्वर मंडल, उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्री और छोटे-छोटे बच्चों की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। काफी आरजू-मिन्नत के बाद भी बदमाशों ने कुछ नहीं सुना तथा चाबी के लिए लगातार मारपीट करते रहे।

करीब दो घंटे तक उत्पात मचाने के बाद बदमाश घर के सभी अलमीरा और गोदरेज का ताला तोड़कर भारी मात्रा में आभूषण और नगद सहित 50 लाख से अधिक की संपत्ति लेकर फरार हो गए हैं। बदमाशों के भागने के बाद परिजनों के शोर करने पर आसपास के लोग जुटे तथा बंधक बनाए गए सभी लोगों को खोल कर गंभीर रूप से घायल राजीव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबसे बड़ी बात है कि नगर थाना की पुलिस को मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंचने में एक घंटा से भी अधिक का समय लग गए। फिलहाल परिजन कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं, जांच पड़ताल के बाद ही लूटे गए रकम का सही तरीके से पता चल सकेगा।

इस राज्य में फायरिंग में 13 की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरक्षाबालों की फूंकी गाड़ियां

इधर जिला मुख्यालय के पॉश इलाके में सुबह-सुबह हुई इस भीषण वारदात से व्यवसायी एवं आम लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरीके से थाना से कुछ ही दूरी और खासकर मेन बाजार में अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, यह कहीं ना कहीं पुलिस का इकबाल खत्म होने का सबसे बड़ा सबूत है। फिलहाल नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Tags: bihar newscrime newsNational news
Previous Post

इस राज्य में फायरिंग में 13 की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरक्षाबालों की फूंकी गाड़ियां

Next Post

ज्वालामुखी फटने से अब तक 13 की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Next Post
Volcano

ज्वालामुखी फटने से अब तक 13 की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

यह भी पढ़ें

लालू प्रसाद कारोना नेगेटिव

लालू यादव की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, 3 सेवादार संक्रमित, दोबारा होगी जांच

27/07/2020
cm dhami

सीएम धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भुवन चंद्र खंडूडी से की भेंट

24/10/2022
Reliance Jio

Reliance Jio का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़ा

21/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version