• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवजात को दूसरे की छत पर रखकर चली गई कलयुगी मां

Writer D by Writer D
10/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Dead body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। एक अज्ञात मां ने जन्म लेते ही अपने बच्चे (Newborn) को त्याग दिया। वह बरौला गांव निवासी एक मुस्लिम परिवार के घर की छत पर नवजात लड़के को छोड़कर चली गई। शुक्रवार तड़के जब वह परिवार सो कर उठा, तो उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बच्चे को एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि किसी बिन ब्याही मां ने इस बच्चे को जन्म दिया है और लोकलाज की वजह से उसने बच्चे को दूसरे की छत पर छोड़ दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह थाना सेक्टर 49 पुलिस को सूचना मिली कि बरौला गांव में रहने वाले मोहम्मद हुसैन के घर की छत पर एक नवजात (Newborn) बच्चा रो रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चे की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्चे को वहां से लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति को मामले की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चे को यहां पर किसने रखा। उन्होंने बताया कि बच्चा एक दिन पहले जन्मा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस बरौला गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बच्चे की मां की तलाश कर रही है। बच्चे को अपनाने के लिए कई लोगों ने हाथ बढ़ाया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि बच्चे को नियम के तहत ही किसी को गोद दिया जाएगा।

Tags: crime newsNoida news
Previous Post

उप्र में 65 महीने में 14 हजार इनामी अपराधियों के खिलाफ हुयी कार्रवाई

Next Post

2001 में सीजेएम की हत्या मामले में तीन को उम्रकैद की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Next Post
Life Imprisonment

2001 में सीजेएम की हत्या मामले में तीन को उम्रकैद की सजा

यह भी पढ़ें

West Bengal Politics

भाजपा की स्थिति मजबूत है और मोदी की हवा चल रही है, बंगाल में बनाएंगे सरकार

24/01/2021
bihar police constable recruitment

CSBC ने जारी किया सफल लेडी कॉन्स्टेबल के लिए नोटिस, पढ़े पूरी डिटेल

27/02/2021
ENQUOUS

एक लाख बेड की क्षमता से लैस होंगे यूपी के L 02 व L 03 अस्पताल

08/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version