• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हैंडपंप पर नहाने गई मां-बेटी की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम

Writer D by Writer D
16/05/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Electrocution

Two people died due to electrocution from high tension wire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जिले में मां-बेटी की करेंट (Electric Shock) की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि दोनों घर के बाहर लगे हैंडपंप में नहाने गई थीं। उसी दौरान पास में लगे खंभे से एक सपोर्टिंग तार में करेंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लापरवाही पर बिजली विभाग के ठेकेदार और सुपरवाइजर पर केस दर्ज किया है।

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर के मजरा गरगपुर का है। यहां की रहने वाली 55 साल की उर्मिला अपनी 19 साल की बेटी रेखा के साथ दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर नहा रही थी। उसी दौरान पास में लगे बिजली के खंभे से घरों के लिए गए कनेक्शन का सपोर्ट वायर में करेंट (Electric Shock) दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में पहले मां उर्मिला आई।

उसे बचाने के लिए दौड़ी बेटी भी करेंट की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद कराई। साथ ही गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले लाइन खींची गई। हमने मना किया कि तार नीचे है कोई हादसा हो सकता है। इसी लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।

बिजली विभाग के ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज

परिजनों ने यह भी बताया कि उर्मिला के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मृतका की बेटी की शादी होनी थी। सूचना पर तहसीलदार अतर्रा और SHO सविता श्रीवास्तव मौके पर पहुचीं, जिन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सविता श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुचीं, परिजनों ने जो तहरीर दी है उसमें बिजली विभाग के ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags: banda newscrime newselectric shockup news
Previous Post

इस चुनावी महाभारत में दुर्योधन और दुशासनों के खिलाफ कृष्ण की भूमिका में हैं पीएम मोदीः सीएम योगी

Next Post

कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा खारिज, पीएम मोदी के खिलाफ किया था नामांकन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
Shyam Rangeela

कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा खारिज, पीएम मोदी के खिलाफ किया था नामांकन

यह भी पढ़ें

चट्टीडांड खड़िया समाज के 15वें महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

14/02/2025
Reliance

रियालंस ने मेट्रो इंडिया के भारतीय कारोबार का 2850 करोड़ रुपये में किया सौदा

22/12/2022
TB

फिर चलेगा 100 दिन का सघन टीबी रोगी खोज अभियान, तकनीक और जनभागीदारी पर यूपी सरकार का जोर

30/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version