• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन बच्चों को कुएं में फेंकने वाली मां गिरफ्तार, वजह जान कांप जाएंगे आप

Writer D by Writer D
03/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। जिले के पचरा गांव में एक दिल दहलाने वाली ऐसी वारदात सामने आई जहां मां की ममता ही मर गई। यहां एक मां अपने कलेजे के टुकड़ों एक-एक कर कुएं में फेंक दिया। फिर बाहर बैठकर उनकी मौत का इंतजार करने लगी। महिला जब आश्वस्त हो गई कि सभी की मौत हो गई तो खुदकुशी के इरादे से घर में आग लगा ली। हालांकि शोर होने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया। मगर, बच्चों के बचाने में देर हो गई। तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दो का शव रात ही में निकाल लिया गया था।

तीसरे का शव शनिवार सुबह बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। जिसने भी सुना वो सिहर उठा। मुंबई कमाने गए पति से फोन पर हुई कहासुनी के बाद महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार (Arrested) कर पूछताछ कर रही है।

मैंने बच्चों को कुएं में फेंका

संतनगर थाना क्षेत्र के पचरा गांव में पति से फोन पर विवाद के बाद शुक्रवार को देर रात महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंककर घर में आग लगा ली। महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। आग बुझाने के बाद कमरे में बच्चों के नहीं मिलने पर महिला से पूछा गया। उसने बताया कि बच्चों को कुएं में फेंका है।

ग्रामीणों ने कुएं में झांका तो दो बच्चों का शव उतराया मिला। दोनों का शव निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 10.45 बजे तीसरे बच्चे का शव बरामद किया गया। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि ससुर श्यामधर की तहरीर पर पुलिस ने सुधा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

बच्चों पर उतारा पति का गुस्सा

अमरजीत को पत्नी पर शक रहता था। शुक्रवार शाम मरजीत ने पत्नी के मोबाइल पर फोन किया। उस समय फोन पड़ोस के घर में था। पड़ोसी की पुत्री ने फोन उठाया। इस बात पर अमरजीत और पत्नी सुधा के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी पर शक के चलते पति अमरजीत ने यह तक कह दिया कि बच्चे भी उसके नहीं है। इस पर सुधा ने बच्चों को कुएं में फेंकने के साथ खुद को कमरे में आग लगाकर जान देने की कोशिश की। जिसे लोगों ने बचा लिया।

महाकुंभ से पहले प्रयागराज में होगा मंदिरों का विकास

घटना के बाद जब तीसरे बच्चे की कुएं में तलाश की जा रही था तो महिला घर के पास गुमसुम बैठी थी। दो बच्चों का शव मिलने के बाद तीसरे बच्चे के लिए छह घंटे तक खोजबीन चलती रही। तब तक सुधा देवी घर के पास बैठी रही। तीसरे बच्चे का शव मिलने के बाद जब पुलिस महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई तो वहां पूछताछ के दौरान उसने अफसोस जताया। जब किसी ने उसे पूछा की पछतावा हो रहा है तो वह फफककर रोने लगी। फिलहाल बच्चों को निर्ममतापूर्वक कुएं में फेंकने की घटना सुनने वाले लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि आखिर एक मां अपने बच्चों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है।

हत्या कर कुएं में फेंके जाने की आशंका

तीन बच्चों को कुएं में फेंके जाने के मामले में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला ने कहीं हत्या करने के बाद तो शव कुएं में नहीं फेंका। डूबने से मौत होने पर अक्सर पेट में पानी भर जाता है। तीनों बच्चों का पेट नहीं नहीं फुला था। इससे लग रहा है कि हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया गया। जिंदा फेंकने पर बच्चे पानी पीते तो उनका पेट पानी से भरा होता। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Tags: crime newsmirjapur newsup news
Previous Post

महाकुंभ से पहले प्रयागराज में होगा मंदिरों का विकास

Next Post

सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को नाश्ता और खाना भी मिलेगा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
CM Yogi inaugurated Project Ganga.
उत्तर प्रदेश

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

09/06/2026
CM Yogi
Main Slider

राम नाम में जीवन की हर समस्या का समाधानः गोरक्षपीठाधीश्वर

09/06/2026
CM Yogi reached the story of Jagadguru Rambhadracharya
उत्तर प्रदेश

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

09/06/2026
Next Post
Jyotirlingas

सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को नाश्ता और खाना भी मिलेगा

यह भी पढ़ें

AK Sharma

महिला सुरक्षा के लिए खतरा बनी ताकतों से बनाएं दूरी: एके शर्मा

30/08/2023
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

विपक्ष ‘झूठ के झाड’ से ‘सच का पहाड़’ छुपाने की कोशिश में कामयाब नहीं होगा : नक़वी

05/10/2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए गिरिराज जी के दर्शन

02/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version