• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चराचर जगत की हर शक्ति का आधार है मातृ शक्ति : सीएम योगी

Writer D by Writer D
14/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवरात्र के पावन पर्व पर मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान के भाव को व्यावहारिक जीवन में भी उतारने की आवश्यकता है। हम सभी बहन, बेटियों के प्रति पवित्रता और देवी स्वरूपा का यह भाव रखें तो समाज में उनके खिलाफ यदा-कदा होने वाली घटनाओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है। मातृ शक्ति हरेक क्षेत्र में नेतृत्व दे सकती हैं, समाज का मार्गदर्शन कर सकती हैं।

शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन के बाद सीएम योगी मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चराचर जगत की हर शक्ति का आधार आदि शक्ति (मातृ शक्ति) है। इसी भावना के साथ नवरात्र के नौ दिन के अनुष्ठान के पूर्ण होने पर आज कन्या पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। नवरात्र की सनातन परम्परा में हर भारतीय मातृ शक्ति के प्रति अपने भाव को प्रदर्शित करता है। मातृ शक्ति सबला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं, बहन, बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन के अभियान को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। केंद्र व राज्य सरकार इस दिशा में चैतन्य हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो अभियान प्रारम्भ किया है, उससे बेटियों का बचाव भी होगा और शिक्षा का मार्ग भी प्रशस्त होगा। एक बेटी जब बचेगी और पढ़ेगी तो वह समाज में सम्मान और स्वावलंबन के मार्ग का अनुसरण स्वयं कर लेगी। मातृ वंदना और महिला सुरक्षा के कार्यक्रम भी इसी अभियान को नई दिशा दे रहे हैं।

CM योगी ने कन्याओं के पैर पखार कर की मां भगवती की उपासना

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार ने भी कई कार्यक्रम चलाए हैं। इन्हीं में से एक कन्या सुमंगला योजना से प्रदेश में 10 लाख से अधिक बालिकाएं आच्छादित हो चुकी हैं। इस योजना में बालिका के जन्म से लेकर उसकी स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 15 हजार रुपये का पैकेज चरणवार दिया जाता है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत करीब पौने दो लाख उन कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया है, जिनके अभिभावकों की स्थिति विवाह का खर्च उठाने की नहीं है। मिशन शक्ति का भाव भी बहन, बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का है। यह मिशन समाज के हर व्यक्ति को इस अभियान से जोड़ने और उन्हें प्रेरित करने का है।

जहां सत्य, न्याय व धर्म वहां विजय सुनिश्चित : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी सत्य, न्याय व धर्म पथ से विजय का प्रतीक है। यह पर्व भगवान राम की रावण पर विजय की याद दिलाकर हमें धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जब हम सत्य, न्याय व धर्म के रास्ते का अनुसरण करते हैं तो बड़ी से बड़ी ताकतें भी परास्त हो जाती हैं। जहां भी धर्म के साथ सत्य व न्याय होगा, वहां विजय सुनिश्चित है।

Tags: ashtami poojacm yogicm yogi adityanathCM Yogi Newsdurga ashtamiDurga poojadussehragorakhnath mandirGorakhnath TempleGorakhpur Hindi SamacharGorakhpur Latest Newsgorakhpur newsGorakhpur News in HindiLatest Gorakhpur News in Hindinavratri 2021shaktipeeth of gorakhnath templeनवरात्रि 2021
Previous Post

डिप्टी CM केशव मौर्य का बाबतपुर एयरपोर्ट पर BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Next Post

106 वर्षीय जनसंघ के पूर्व विधायक से मिले राजनाथ, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

106 वर्षीय जनसंघ के पूर्व विधायक से मिले राजनाथ, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

20/04/2022
Naxalite Rajan

पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, दो AK- 47 बरामद

05/05/2023
CM Dhami

आदर्श चम्पावत की राह आदर्श उत्तराखंड की तरफ जाएगी: सीएम धामी

03/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version