• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां निकली बेटी की कातिल, साथी आरोपी की तलाश जारी

Writer D by Writer D
15/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
women arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुवा गांव में बीते 15 सितम्बर को जिस किशोरी का संदिग्ध स्थिति में तालाब में शव मिला था, उसकी हत्या की गई थी। करीब दो माह बाद रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मृत किशोरी की मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या मामले में सह-आरोपितों की तलाश कर रही है।

चौकी पिलखुवा गांव की 17 वर्षीय ममता यादव पुत्री स्व. संतोष यादव 15 सितम्बर को दोपहर करीब एक बजे घर के पास स्थित तालाब पर शौच करने गई थी। काफी देर बाद भी वापस नहीं आने पर परिजन तलाश करने लगे। किसी ने तालाब के किनारे ममता की चप्पल देखकर शोर मचाया। पुलिस व ग्रामीणों ने खोज की लेकिन पता नहीं चल सका।

परिजनों ने पुलिस से पूछताछ में डूबने की आशंका जताई। गोताखोर के तलाश करने पर उसी तालाब में दूसरे दिन ममता का शव मिला। ममता के मुंह से खून निकला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने पर उसकी मां उर्मिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू की। पुलिस ने ममता के रिश्तेदारों समेत गांव के लगभग एक दर्जन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इस मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि सख्ती से पूछताछ में उर्मिला ने स्वीकार कर लिया कि उसी ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंक दिया था। उर्मिला का रविवार को पुलिस ने चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।

Tags: crime newsJaunpur newsmurderup news
Previous Post

मां ने दो मासूमों को मौत की नींद सुलाकर की आत्महत्या

Next Post

नाबालिग से रेप के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
rape

नाबालिग से रेप के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की सेवा करने का काम किया : स्वतंत्रदेव

22/01/2022
Bridge Collapsed

फिर से पुल हादसा! नहर पर बना ब्रिज भरभरा कर गिरा, आवागमन ठप

22/06/2024
Samajwadi Party

Nikay Chunav: सपा ने मेयर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, देखें पहली लिस्ट

13/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version