• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राइजिंग राजस्थान प्री समिट में 50 हजार करोड़ से अधिक के होंगे एमओयू

Writer D by Writer D
15/10/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Rising Rajasthan Pre Summit

Rising Rajasthan Pre Summit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर । माइंस विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने बताया है कि 8 नवंबर को जयपुर में आयोजित माइंस व पेट्रोलियम सेक्टर के राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट के प्री समिट ( Rising Rajasthan Pre Summit) में 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों के एमओयू हस्ताक्षरित कराये जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट में अब तक आयोजित रोड़ शो आदि में माइनिंग सेक्टर के 44 हजार 721 करोड़ रु. से अधिक के निवेश प्रस्ताव हस्ताक्षरित हो चुके हैं।

टी. रविकान्त मंगलवार को खनिज भवन में राइजिंग राजस्थान के तहत माइंस व पेट्रोलियम सेक्टर के 8 नवंबर को होने वाले प्री समिट ( Rising Rajasthan Pre Summit)  की तैयारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य का माइनिंग सेक्टर निवेश, रोजगार और राजस्व की दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि माइनिंग सेक्टर के स्थानीय स्तर पर और अधिक निवेश लाने के प्रयास किये जाएं ताकि 8 नवंबर को आयोजित प्री समिट में माइनिंग और पेट्रोलियम सेक्टर से और अधिक निवेश प्रस्तावों के एमओयू हस्ताक्षरित हो सके।

उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान प्री समिट ( Rising Rajasthan Pre Summit)  के माध्यम से राजस्थान की खनिज संपदा और खनन क्षेत्र की संभावनाओं से प्री समिट में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के साथ ही देश दुनिया के माइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को रुबरु कराया जाएगा।

टी. रविकान्त ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित प्री समिट ( Rising Rajasthan Pre Summit)  को थीम बेस्ड रखा गया है। प्री समिट मेें माइनिंग सेक्टर से जुड़े एसोसिएशनों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों, निजी क्षेत्र के निवेशकों और प्रदेश और देश के एकेडेमिशियन्स को भी जोड़ा जाएगा ताकि प्री समिट बहुआयामी व अधिक उपादेय हो सके।

संयुक्त सचिव माइंस आशु चौधरी ने राइजिंग राजस्थान प्री समिट ( Rising Rajasthan Pre Summit) की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की टीम बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में समन्वयक अधिकारी बीएस सोढ़ा ने बताया कि राइजिंग राजस्थान प्री समिट के लिए एमओयू प्रस्तावों के लिए संबंधित निवेशकों से संपर्क व समन्वय बनाया जा चुका है। प्रभारी अधिकारियों में अतिरिक्त निदेशक पेट्रोलियम अजय शर्मा ने प्रचार-प्रसार सामग्री की तैयारी, एडीजी आलोक जैन ने विशेषज्ञों से समन्वय, एसएमई प्रताप मीणा ने आंमत्रितों से समन्वय की जानकारी दी।

एमडी आरएसजीएल रणवीर सिंह ने बताया कि अन्य के साथ ही आरएसजीएल द्वारा सीएनजी पीएनजी गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

बैठक में एसजी सुनील वर्मा, संजय सक्सैना, आरएसएमएम के असीम अग्रवाल, फिक्की के गिरिश गुप्ता व वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Tags: National newsrajasthan newsrishing rajasthanRising Rajasthan Pre Summit
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की सप्लाई चेन का विश्वसनीय साथी बनने के लिए राजस्थान उत्सुक: मुख्यमंत्री

Next Post

मेहमानों के लिए बनाएं यह बेहतरीन रेसिपी, झटपट बनकर होगी तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Sooji Roll

मेहमानों के लिए बनाएं यह बेहतरीन रेसिपी, झटपट बनकर होगी तैयार

यह भी पढ़ें

Wedding Lehenga

करवा चौथ पर इस स्टाइल से कैरी करें शादी का लहंगा, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

01/11/2023
PM Modi

बदला नहीं, बदलाव की राजनीति पर विश्वास रखती है भाजपा : पीएम मोदी

13/02/2023
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला आज

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला आज, अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ी

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version