• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मप्र : निर्वाचन आयोग ने 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Madhya Pradesh assembly by-election 2020

Madhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh assembly by-election 2020

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी हो गयी। इसके साथ ही अब प्रत्याशी नामांकनपत्र दाखिल कर सकेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निर्वाचन आयोग की ओर से विधिवत अधिसूचना जारी हो गयी। इसके साथ ही प्रत्याशी नामांकनपत्र दाखिल कर सकेंगे। यह कार्य 16 अक्टूबर तक चलेगा और अगले दिन परचों की छानबीन की जाएगी। प्रत्याशी 19 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। सभी 28 क्षेत्रों में मतदान तीन नवंबर को होगा। इसके बाद 10 नवंबर को मतों की गिनती के साथ ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण की अधिसूचना जारी, आज से नामांकन शुरू

भाजपा और कांग्रेस ने सभी 28 सीटों के लिए अपने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी चुनावी रण में है और उसने लगभग दो दर्जन सीटों पर प्रत्याशी अभी तक घोषित किए हैं।

उन्नीस जिलों की जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 27 पर कांग्रेस और मात्र आगर सीट पर भाजपा विजयी हुयी थी। आगर में भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के कारण उपचुनाव की नौबत आयी है।

रामविलस पासवान के अंतिम दर्शन, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राज्य की जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अम्बाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, करेरा, पोहरी, बामोरी, अशोकनगर, मुंगावली, सुरखी, मलेहरा, अनूपपुर, सांची, ब्यावरा, आगर, हाटपिपल्या, मांधता, नेपानगर, बदनावर, सांवेर और सुवासरा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गयी है।

कुल 28 सीटों में से 16 सीटें ग्वालियर चंबल अंचल से हैं, जहां पर इसी वर्ष कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव माना जाता है। श्री सिंधिया और उनके समर्थक राज्य के मंत्री इस बार भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर चुनाव मैदान में डटे हैं। शेष बारह सीटें इंदौर, उज्जैन, भोपाल और सागर संभागों से संबंधित हैं।

आदिवासी युवती के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने लगाई फांसी, अब पिता ने खाया जहर

मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 202 विधायक हैं। इनमें भाजपा के 107, कांग्रेस के 88, बसपा के दो, समाजवादी पार्टी का एक और चार निर्दलीय शामिल हैं। इस तरह कुल 230 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण सदन की स्थिति में जादुयी आकड़ा यानी कि बहुमत साबित करने के लिए सदस्यों की न्यूनतम संख्या 116 है।

Tags: 24ghante online.comMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-electionMadhya Pradesh Election CommissionNational newspolitical newsमध्य प्रदेश उपचुनावमध्य प्रदेश निर्वाचन आयोगमध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव
Previous Post

बिकिनी पहन BEACH पर रिलैक्स करती नजर आईं इलियाना डिक्रूज, फोटो वायरल

Next Post

लालू यादव को जेल या बेल? रांची हाइकोर्ट में आज होगी सुनवाई

Desk

Desk

Related Posts

Fair-price shop dealers thanked the Yogi government.
Main Slider

कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान

17/08/2026
JSSC CGL cancelled; all TDPL recruitments also scrapped.
Main Slider

24 दिन का आंदोलन रंग लाया, JSSC CGL रद्द, TDPL की सभी भर्तियां भी निरस्त

17/08/2026
40 civil service officers from Sri Lanka visited USDMA.
Main Slider

श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण

17/08/2026
CM Vishnudev Sai worshiped Shri Faleshwarnath Mahadev
Main Slider

मुख्यमंत्री साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की

17/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

17/08/2026
Next Post
लालू यादव Lalu Yadav

लालू यादव को जेल या बेल? रांची हाइकोर्ट में आज होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें

Baba Ka Dhaba

‘बाबा का ढाबा’ के मालिक ने की सुसाइड की कोशिश, हॉस्पिटल में भर्ती

18/06/2021
suicide

आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या

27/05/2022
Bigg Boss fame Rubina Dilak reveals 5 ways to beat Corona

बिग बॉस फेम रुबीना दिलैक ने बताए कोरोना को मात देने के 5 तरीके

19/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version