• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP के स्थापना दिवस से सांसद केंद्र की योजनाओ का प्रचार प्रसार करें : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
05/04/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसदों को समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद करने का निर्देश देते हुए मंगलवार को कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, असंगठित क्षेत्र के मजदूर, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समाज के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों के बीच जाकर उनके साथ विचार साझा करें।

अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान श्री मोदी ने पार्टी सांसदों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उनका ‘फीडबैक’ लेने को भी कहा।

देश में बढ़ते जल संकट को देखते हुए एक बार फिर उन्होंने सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत 75 तालाबों का निर्माण करने को भी कहा।

सिर पर खास टोपी, हाथ में मोदी वाली चॉकलेट, अलग अंदाज में दिखे बीजेपी सांसद

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि भाजपा देश भर में सामाजिक समरसता पखवाड़ा अभियान चलाने जा रही है। पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री छह अप्रैल को देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को आभासी माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पार्टी सात अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर अभियान चलाएगी।

भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले विशेष अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी सांसदों को तालाब स्वच्छता, आयुष्मान भारत, जनऔषधि, प्रधानमंत्री आवास, हर घर जल, आंगनबाड़ी कार्यक्रम, अंबेडकर जयंती, ज्योतिबा फुले जयंती, कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, स्कूल के बच्चों को टीका लेने के लिए प्रेरित करना, प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत पीडीएस सेंटर का दौरा करना जैसे कार्यक्रमों में शामिल होने को कहा गया है।

भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू, पीएम मोदी समेत वरिष्ठ नेता मौजूद

श्री जोशी ने कहा कि पार्टी सांसदों को। जनजातीय दिवस, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के साथ, आर्थिक समावेशी योजना, किसानों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं, पोषण अभियान, आजादी के गुमनाम नायकों को सम्मान देने जैसे कार्यक्रम को करना और उसमें शामिल होने वाले लोगों के साथ संवाद करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह की बैठक में प्रधानमंत्री ने जो दिशा-निर्देश दिया था उसके अनुसार इस पखवाड़े का कार्यक्रम तय किया गया है। तालाब अभियान को लेकर श्री मोदी ने सांसदों का विशेष आह्वान किया है। भाजपा संसदीय दल की बैठक में कई सांसद और केंद्रीय मंत्री पार्टी के चुनाव चिन्ह वाली भगवा टोपी पहन कर पहुंचे थे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा में पार्टी सांसदों का आंकड़ा पहली बार 100 के पार पहुंचने पर प्रधानमंत्री को बधाई भी दी।

उल्लेखनीय है कि छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर श्री मोदी बुधवार को सुबह 10 बजे देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी के सभी सांसद संसद भवन परिसर में मौजूद रहेंगे। देश भर के पार्टी कार्यकर्ता और नेता प्रधानमंत्री के संबोधन से आभासी माध्यम से जुड़ेंगे।

Tags: bjpbjp foundation daydelhi newsNational newspm modi
Previous Post

सीएम योगी मंत्रियों से लेंगे 100 दिन के काम का प्लान रिपोर्ट

Next Post

श्रेयांश के इलाज को लेकर CM योगी ने DM को दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post

श्रेयांश के इलाज को लेकर CM योगी ने DM को दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

kohli

कोहली के अर्धशतक से जीती RCB, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम

20/05/2022
eco tourism

और विस्तारित होगा इको टूरिज्म का दायरा

29/04/2022

मादक तस्करी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, सात करोड 62 की चरस बरामद

30/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version