• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

14 घंटे के सफर के बाद बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, 10 बजे होगा कोरोना टेस्ट

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बांदा
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आखिरकार करीब 14 घंटे के सफर के बाद बाहुबली मुख्तार अंसारी का काफिला बांदा जेल पहुंच गया। सुबह करीब 4.30 बजे भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच मुख्तार अंसारी का काफिला बांदा जेल पहुंचा। सुबह करीब 4 बजाकर 26 मिनट पर बांदा जेल का दरवाजा खोल दिया गया। काफिले की बाकी गाड़ियां रूक गईं और मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस जेल में दाखिल हो गई।

सुबह 4:30 बजे बांदा जेल में आने के बाद मुख्तार अंसारी ने जेल अधिकारियों से कहा कि वह काफी थक गया है, सोना चाहता है, इसलिए उसे सीधे बैरक नंबर 16 पहुंचाया गया, जिसमें वह आराम करता रहा। सुबह चाय के लिए जेल अधिकारियों ने पूछा लेकिन थकान की वजह से उसने चाय को मना किया।

सुबह 10 बजे होगा मुख्तार का कोरोना टेस्ट

सुबह 10:00 बजे मुख्तार अंसारी का कोरोना टेस्ट किया जाएगा और बांदा के सीएमओ फिलहाल पंजाब से आए मेडिकल फाइल का परीक्षण कर रहे हैं। फिलहाल मुख्तार को 16 नंबर बैरक में आइसोलेशन में रखा गया है और किसी से मिलने की इजाजत नहीं है। पूरे बैरक को सीसीटीवी के जरिये मॉनिटर किया जा रहा है।

बांदा जेल में अपने पुराने ठिकाने पर पहुंचा मुख्तार, जानिए कैसा रहा सफर

करीब 900 किलोमीटर का सफर तय

करीब 900 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मुख्तार अंसारी को सड़क के रास्ते बांदा लाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मुख्तार को बांदा जेल की बैरक नंबर-15 में रखने का प्लान है। फिलहाल, उसे बैरक नंबर-16 में रखा गया है। कोरोना टेस्ट होने के बाद उसे बैरक नंबर-15 में शिफ्ट किया जा सकता है।

पुलिस ने भी ली राहत की सांस

मुख्तार अंसारी के सुरक्षित बांदा जेल पहुंच जाने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। काफिले को रोपड़ से बांदा सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी सीओ सत्य प्रकाश पर थी। उनका कहना है कि हम सुरक्षित मुख्तार को जेल तक लाने में सफल रहे। बांदा से करीब 150 पुलिसकर्मियों की टीम मुख्तार को लाने रोपड़ गई थी।

चंद मिनटों में बांदा जेल पंचेगा मुख्तार, जिले मे दाखिल हुआ काफिला, जानिए कैसा रहा सफर

24 साल से लगातार विधायक बन रहा है मुख्तार

बीजेपी को छोड़कर उत्तर प्रदेश की हर बड़ी पार्टी में शामिल रहा मुख्तार अंसारी पिछले 24 साल से लगातार उत्तर प्रदेश की विधानसभा पहुंच रहा है। उस पर हत्या से लेकर उगाही तक के संगीन इल्जाम है। इनमें बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का मामला भी था, जिसमें वो बरी हो गया था। इस मामले की जांच सीबीआई ने भी की थी।

Tags: banda jailBanda Jail UP PoliceBSP MLA Mukhtar AnsariCorona testLucknow Newslucknow-city-politicsMafia Mukhtar AnsariMau MLAMuakhtar Ansari in Ropad Jail of PunjabMukhtar AnsariMukhtar Ansari Banda Jail shiftingMukhtar Ansari in Banda Jailmukhtar ansari latest newsmukhtar ansari newsMukhtar Ansari News UpdateMukhtar Ansari reached banda jailNational newsNEWSstateUP PoliticsUttar Pradesh Newsपंजाब से यूपी लाने की तैयारीबांदा जेलमाफिया मुख्तार अंसारीमुख़्तार अंसारीयूपी पुलिस
Previous Post

वसीम रिजवी ने मौलाना कल्बे जवाद को दी चुनाव लड़ने की चुनौती

Next Post

पेट्रोल डीजल आठवें दिन भी स्थिर, जानें अपने शहर में आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
Main Slider

रक्तदान से किसी मरीज को नया जीवन मिलता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह

01/11/2025
CM Dhami
Main Slider

पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा: सीएम धामी

01/11/2025
AK Sharma
Main Slider

विकास का हर कार्य जनता की सुविधा और सम्मान के लिए समर्पित है: एके शर्मा

01/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बिना वजह कनेक्शन काटने वालों को करें सस्पेंड… जनप्रतिनिधियों की शिकायतो पर ऊर्जा मंत्री का रुख सख्त

01/11/2025
CM Dhami
राजनीति

राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का मिलेगा मार्गदर्शन- मुख्यमंत्री

01/11/2025
Next Post
petrol

पेट्रोल डीजल आठवें दिन भी स्थिर, जानें अपने शहर में आज के रेट

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा गर्व की बात: केजरीवाल

25/01/2024
india vs australia

दूसरे वनडे में वापसी करने के इरादे से उतरेगा भारत

28/11/2020
Amit Shah

‘….ऐसा नहीं चलेगा’, चिंतन शिविर में भाषण दे रहे अनिल विज को अमित शाह ने टोका

28/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version