• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी के साले को ED ने किया गिरफ्तार, जेल से निकलते ही किया अरेस्ट

Writer D by Writer D
07/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के साले और विधायक अब्बास अंसारी के मामा सरजील रजा उर्फ आतिफ को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की गई। सोमवार शाम जिला कारागार से रिहा होते ही शाम 7.30 बजे ईडी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कारागार गेट पर ही कागजी कार्रवाई पूरी की। देररात ईडी की टीम उसे लेकर प्रयागराज पहुंची।

नंदगंज थाना क्षेत्र के फत्तेहउल्लाहपुर में सरकारी ताल पर कब्जा करने के साथ ताल को पाटकर गोदाम तक आने-जाने के लिए रास्ते का निर्माण करा दिया गया था। इस मामले में नंदगंज थाने में राजस्व विभाग की टीम ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी, साले अनवर शहजाद, सरजील रजा उर्फ आतिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

साथ ही गोदाम को कुर्क करके रास्ते को भी खोदवाकर ताल की जमीन में मिलवा दिया था। इसी मामले में बीते सितंबर महीने में सरजील रजा एवं अनवर शहजाद ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था। करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व ईडी प्रयागराज इकाई की टीम ने जिला जेल गाजीपुर पहुंचकर सरजील रजा उर्फ आतिफ और अनवर शहजाद से पूछताछ की थी। सरजील रजा उर्फ आतिफ के जमानत से जुड़े सभी दस्तावेज कोर्ट के माध्यम से सोमवार को जेल प्रशासन को प्राप्त हो गए थे।

शाम करीब सात बजे जेल से रिहाई के बाद बाहर मौजूद ईडी के अफसरों ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सरजील रजा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। एसपी गाजीपुर रोहन पी बोत्रे ने बताया कि ईडी ने संपर्क किया था। सरजील रजा को प्रयागराज ले जाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए थे।

Tags: Mukhtar AnsariPrayagraj News
Previous Post

गुरूनानक प्रकाशोत्सव पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Next Post

अब ऑनकॉल डॉक्टर भी करायेंगे प्रसव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Doctors

अब ऑनकॉल डॉक्टर भी करायेंगे प्रसव

यह भी पढ़ें

journalist arrested

लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी जम्मू से गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता

13/02/2021
Horoscope

20 फरवरी राशिफल : आज इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते

20/02/2022

मुंह मीठा कराने के लिए घर पर बनाए तिल रोल, नोट करें रेसिपी

14/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version