• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानसून में चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मिट्टी

Writer D by Writer D
12/07/2023
in फैशन/शैली, Main Slider
0
Multani Mitti

Multani Mitti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों (Summer) के मौसम में जहां महिलाओं को उनकी ऑयली स्किन परेशान करती हैं, वहीँ ऑयली स्कैल्प की वजह से भी बालों में चिपचिपापन पनपता हैं जो बहुत ही भद्दा लगता हैं। ऑयली स्कैल्प की वजह से चिपचिपे बालों के साथ ही इनके कमजोर होने, झड़ने, खुजली होने की समस्या पनपती हैं। कुछ महिलाएं ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए रोजाना हेयर वॉश करती हैं, लेकिन यह तरीका पर्याप्त नहीं है। ऐसे में आपकी मदद कर सकती हैं मुलतानी मिट्टी (Multani Mitti) जो स्किन के साथ ही बालों के लिए भी महत्व रखती हैं। इसमें एलुमिना, सिलिका, आयरन ऑक्साइड जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं।

मुलतानी मिट्टी (Multani Mitti) को आजमाकर आप ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पा सकती हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह मुलतानी मिट्टी आपके बालों को फायदा पहुचाएगी…

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) से धोएं बाल

स्कैल्प में मौजूद ऑयल ग्लैंड्स से अत्यधिक तेल निकलने की वजह से स्कैल्प ऑयली होते हैं। ऐसे में बार-बार शैंपू से हेयर वॉश करने से ये और अधिक मात्रा में प्रोड्यूस होने लगते हैं। ऐसे में आपको शैंपू की जगह कुछ और चीजों को ट्राई करने की आवश्यकता है। अगर स्कैल्प ऑयली है और चिपचिपे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नॉर्मल मुल्तानी मिट्टी लें और उससे नींबू का रस और दही मिक्स कर पेस्ट बनाएं। अब इससे अपने बालों को अच्छी तरह धो लें। धोते वक्त उंगलियों से स्कैल्प को रब करना ना भूलें। ध्यान रखें कि आपको इसके बाद शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना है।

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) बेहतरीन क्लींजर

मुलतानी मिट्टी एक प्रकार का क्लींजर होता है जो बालों से गंदगी को हटाने का काम करता है। अगर आपकी ऑइली स्कैल्प है तो यह मुलतानी मिट्टी का हेयर पैक आपको बालों से ऑइल को कम करने में मदद करता है। कई लोग इसे शैंपू की तरह भी इस्तेमाल करते हैं।

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का हेयर पैक लगाएं

आप चाहें तो इसे हेयर पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अंडे में मुल्तानी मिट्टी मिक्स कर पेस्ट बनाएं। बालों में बदबू ना आए इसके लिए हाफ नींबू का रस मिक्स कर दें। इसे बालों में अच्छी तरह लगाकर करीब 30 से 35 मिनट के लिए छोड़ दें। 35 मिनट बाद बालों को पानी से रिंस कर लें। वहीं शैंपू उसी समय करने के बजाय अगले दिन करें। कम से कम दो से तीन बार पानी से बालों को अच्छी तरह रिंस कर लें।

कंडीशनर की तरह काम करेगी मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)

मुल्तानी मिट्टी को कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, यह थोड़ा टफ टेक्निक है। कंडीशनर बनाने के लिए आपको एलोवेरा के पत्तों की आवश्यकता होगी। सबसे पहले एक एलोवेरा के पत्ते लें और उसका सारा जेल निकाल लें। अपने बालों की लेंथ के अनुसार, पत्तों का इस्तेमाल करें। अब इन सभी जेल के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर पीस लें। पीसते वक्त आपको पानी डालने की आवश्यकता नहीं है। अब इसमें दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। वहीं कंडीशनर बनाने के लिए एलोवेरा जेल मुल्तानी मिट्टी से ज्यादा होना चाहिए। इसे बालों में लगाएं और 10 मिनट बाद पानी से रिंस कर लें। ध्यान रखें कि इसे बालों की ऊपरी परत पर अच्छी तरह लगाना है।

स्कैल्प हेल्थ को मेंटेन रखती है मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)

बालों में मुलतानी मिट्टी का रेगुलर इस्तेमाल आपको स्कैल्प को मजबूत बनाता है साथ ही इसमें डैंड्रफ और एग्जिमा होने से भी बचाता है। बालों से टॉक्सिन्स हटाता है। बालों में जमा गंदगी को हटाने में मदद करता है और बालों में आने वाली दुर्गंध को हटाने में मदद करता है।

ड्राई बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक

4 टेबलस्पून मुलतानी मिट्टी, आधा कप प्लेन दही, आधा नींबू और 2 बड़ा चम्मच शहद लें। इन सभी चीजों को एक बाउल में मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर ब्रश की मदद से लगा लें फिर इसे 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इस दौरान आप किसी चीज से अपने सिर को ढंक कर भी रख सकते हैं। 20 मिनट के बाद किसी माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धो लें आपके बाल नेचुरली मुलायम हो जाएंगे। इस प्रक्रिया को आप सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं। इस पैक में मौजूद दही आपके बालों की नेचुरल कंडीशनिंग करता है नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है।

कैसे करें मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का इस्तेमाल

अगर आप शैंपू की जगह मुल्तानी मिट्टी ही इस्तेमाल करना चाहती हैं तो हर दूसरे दिन हेयर वॉश के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, कोशिश करें कि कम से कम एक बार शैंपू से हेयर वॉश जरूर करें। दरअसल, कई बार हम स्कैल्प को अच्छी तरह क्लीन नहीं कर पाते, ऐसे में ये स्कैल्प में जम जाते हैं और फिर इचिंग शुरू हो जाती है। इसलिए कम से कम हफ्ते में एक बार शैंपू से हेयर वॉश जरूर करें।

Tags: beauty hacksbeauty hacksbenefits of multani mittiBeauty tipsbenefits of multani mitti
Previous Post

लंबे समय तक बनी रहेगी कॉटन कपड़ों की चमक, इस तरह करें देखभाल

Next Post

लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर मिला युवती का अर्धनग्न शव

Writer D

Writer D

Related Posts

रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Next Post
dead body

लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर मिला युवती का अर्धनग्न शव

यह भी पढ़ें

रानी चटर्जी ने 18 किलो का लहंगा पहनकर कराया ब्राइडल फोटोशूट

08/08/2020
Forest Inspector

मिशन रोजगार: ’पहले लेखपाल और आज वन दारोगा का नियुक्ति पत्र, निष्पक्षता की मिसाल ये सरकार’

22/11/2024
Kanwariyas

कांवड़ यात्रा कब शुरू होगी? जानें कब चढ़ेगा शिवलिंग पर जल

08/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version