• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली कैपिटल्स पर बड़ी जीत से मुंबई इंडियंस छठी बार आईपीएल फाइनल में

Desk by Desk
06/11/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
jasmit bumrah

जसमीत बुमराह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई| मुंबई इंडियन्स ने चार बार के चैंपियन की तरह बड़े मैचों में खेलने के अनुभव का अच्छा नजारा पेश करके गुरुवार को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से करारी शिकस्त देकर छठी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में प्रवेश किया। मौजूदा चैंपियन मुंबई ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

इसके जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना पाई। मुंबई इससे पहले 2010, 2013, 2015, 2017 और 2019 में भी फाइनल में पहुंचा था। दिल्ली का सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है। वह दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार को होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगा।

CSK ने ट्विटर पर शेयर किया कर्ण शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो

मुंबई नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के बावजूद क्विंटन डिकॉक (25 गेंदों पर 40), सूर्यकुमार यादव (38 गेंदों पर 51 रन, छह चौके, दो छक्का), ईशान किशन (30 गेंदों पर नाबाद 55, चार चौके, तीन छक्के) और डैथ ओवरों में धमाल मचाने वाले हार्दिक पांड्या (14 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से नाबाद 37) के योगदान से बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा।

मुंबई ने अंतिम तीन ओवरों में 55 रन जुटाए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह (14 रन देकर चार विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (दो ओवर में नौ रन देकर दो) ने कहर बरपाया और दिल्ली को पहले दो ओवरों में ही बैकफुट पर भेज दिया। दिल्ली की आधी टीम 41 रन तक पवेलियन में विराजमान थी। मार्कस स्टोइनिस (46 गेंदों पर 65) और अक्षर पटेल (33 गेंदों पर 42) ने छठे विकेट के लिए 71 रन जोड़कर हार का अंतर कम किया।

बड़े लक्ष्य के सामने दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। बोल्ट ने पहले ओवर में ही पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को आउट किया, तो बुमराह ने अगले ओवर में शिखर धवन की गिल्लियां बिखेरी। दिल्ली का खाता भी नहीं खुला था और उसके तीन विकेट गिर गए थे। बुमराह ने भी कप्तान श्रेयस अय्यर (12) को नहीं टिकने दिया, जबकि ऋषभ पंत (तीन) फिर से नाकाम रहे।

Tags: Delhi Capitals MatchIPL 2020 Qualifier 1Jasprit Bumrah latest NewsJasprit Bumrah NewsMumbai Indians Beat Delhi CapitalsMumbai Indians IPL 2020 FinalMumbai Indians ipl finalआईपीएल 2020 फाइनलजसप्रीत बुमराहजसप्रीत बुमराह आईपीएल रिकॉर्डजसप्रीत बुमराह आईपीएल विकेटजसप्रीत बुमराह विकेटदिल्ली कैपिटल्स मैचमुंबई इंडियंस आईपीएल फाइनल में
Previous Post

CSK ने ट्विटर पर शेयर किया कर्ण शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो

Next Post

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए निरन्तर सतर्कता बरतना जरूरी : सीएम योगी

Desk

Desk

Related Posts

Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Ajinkya Rahane
खेल

वरुण चक्रवर्ती को सलाम, दर्द में भी टीम के लिए खेले: अजिंक्य रहाणे

25/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Next Post
योगी सरकार का ऑपरेशन माफिया Yogi government's operation mafia

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए निरन्तर सतर्कता बरतना जरूरी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

बेखौफ चोरों ने लाइसेंसी पिस्टल सहित लाखों के माल पर किया हाथ साफ

03/07/2021
Killer arrested

बेटी के शव को बोरे में भरकर नहर में फेंका, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

28/12/2020
Azam Khan

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, डूंगरपुर केस में दोषी करार

16/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version