• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mumbai Terror Attack: आज 26/11 आतंकी हमले के पूरे हुए 12 साल

Desk by Desk
26/11/2020
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
terrorist attack 27

terrorist attack 27

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। 26 नवंबर 2008 की वो रात भारत समेत पूरा विश्व कभी नहीं भूल सकता। इसी दिन पाकिस्तान के दस आतंकियों ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में मौत का तांडव किया गया। बेरहम आतंकियों ने 174 लोगों की बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी थी और तो और इस हमले में 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। टेलेविजन चैनलों द्वारा यह खबर पूरे विश्व में जंगल की आग की तरह फैल गई। सभी इस खबर को सुनकर हैरत में थे। अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए उन्‍होंने उन जगहों को चुना था जहां पर भीड़ होती थी और जो यहां की पहचान थे। 26 नवंबर 2008 की वो रात भारत कभी नहीं भूल सकता है जब पाकिस्‍तान के दस आतंकियों ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर खूनी खेल खेला था। उन्‍होंने 174 लोगों को बड़ी निर्ममता से हत्‍या कर दी थी जबकि इस घटना में 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। टीवी चैनल के जरिए जब ये खबर पूरे भारत और फिर दुनिया में फैली तो हर कोई हैरत में था। आतंकियों ने इस हमले में मुंबई की शान ताज होटल, होटल ट्राइडेंट, नरीमन प्‍वाइंट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, चाबड़ हाउस, कामा अस्‍पताल, मेट्रो सिनेमा, लियोपार्ड कैफे को निशाना बनाया था।

सात समुंदर पार बैठा दूल्हा बुलंदशहर में किया ऑनलाइन निकाह

ये आतंकी समुद्र के रास्‍ते भारत में घुसे थे। इसके बाद ये अलग-अलग गुटों में बंट गए थे। ये सभी आतंकी खतरनाक हथियारों से लैस थे। ये सभी आतंकी 23 नवंबर की रात को पाकिस्‍तान के कराची शहर से एक बोट में निकले थे। भारतीय समुद्री सीमा में दाखिल होने के बाद उन्‍होंने एक नाव को हथियाकर उसमें सवार सभी चार लोगों को मार दिया था। छह अलग-अलग ग्रुप में बंटे इन आतंकियों ने सबसे पहले रात करीब 9:21 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की थी।

यहां लगे सीसीटीवी में खूंखार आतंकी अजमल कसाब कैद हुआ था। पूरी दुनिया की मीडिया में कसाब के हाथों में एके-47 लिए हुए फोटो प्रकाशित हुई थी। यहां पर ही कसाब को फांसी के तख्‍ते तक पहुंचाने वाली मुंबई की देविका रोटावन भी थी। उसने कसाब को गोलियां चलाते अपने आंखों के सामने देखा था। उसके पांव में भी गोली लगी थी। उस वक्‍त वो महज 8 वर्ष की थी। इसके बाद उसको अस्‍पताल ले जाया गया था। देविका की गवाही पर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में 21 नवंबर, 2012 को फांसी दे दी गई थी।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह करोड़ के पार, 14.21 लाख कालकवलित

नरीमन हाउस में एक आतंकियों के दूसरे गुट ने हमला किया था। यहां पर उन्‍होंने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसी चाबड़ हाउस में मोशे तजवी होल्त्जबर्ग को घर में काम करने वाली एक सहायक ने बचा लिया था। बाद में इस बच्‍चे को इसके परिजनों के पास इजरायल पहुंचा दिया था। इजरायल की यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बच्‍चे से मुलाकात भी की थी। मुंबई हमले के समय उसकी उम्र महज दो वर्ष की थी। पिछले वर्ष 26/11 की बरसी पर पीएम मोदी ने उसको एक पत्र भी लिखा था।

Tags: 26/11 night of horror for IndiaHPCommonManIssuesHPJagranSpecialjaish terrorist in mumbai attackmumbai attacknationalNational News national news hindi newsNEWSterrorist azmal kasab
Previous Post

सात समुंदर पार बैठा दूल्हा बुलंदशहर में किया ऑनलाइन निकाह

Next Post

Lalu Yadav: मोबाइल प्रकरण में दाखिल होगा पीआइएल, लालू यादव की बढ़ेगी परेशानी

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
lalu

Lalu Yadav: मोबाइल प्रकरण में दाखिल होगा पीआइएल, लालू यादव की बढ़ेगी परेशानी

यह भी पढ़ें

कैबिनेट ने दी PM मित्र योजना को मंजूरी, 7 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

06/10/2021
CM Yogi

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, शौर्य को किया नमन

15/12/2021
Yogi government ,Divyangjan

दिव्यांगजनों की प्रगति की राह आसान बनाएगी योगी सरकार

27/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version