• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकी संगठन का 7 साल तक डिवीजनल कमांडर रहा मुनाफ ने लड़ा डीडीसी चुनाव

Desk by Desk
20/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
डीडीसी चुनाव DDC election

डीडीसी चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर इतिहास में पहली बार हो रहे जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के आठवें और अंतिम चरण में शनिवार को मतदान हुआ है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दरहाल मल्कान इलाके से मुनाफ मलिक ने डीडीसी का चुनाव लड़ा।

J&K: Surrendered terrorist contested DDC poll from Darhal Malkan constituency in Rajouri.

"I worked as divisional commander of a terrorist outfit for over 7 yrs. I appeal terrorists to give up arms & join mainstream," says Munaf Malik. (19.12)

8-phase DDC polls concluded y'day pic.twitter.com/41q0Tc9pYC

— ANI (@ANI) December 20, 2020

मुनाफ पहले आतंकी संगठन में शामिल था। हालांकि उसने सरेंडर कर आतंकवाद की राह छोड़ दी। मुनाफ मलिक ने कहा कि मैं सात साल तक एक आतंकी संगठन का डिवीजनल कमांडर रहा था। मैं आतंकियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील करता हूं।

डीडीसी चुनाव के आखिरी चरण में 51 फीसदी मतदान

जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के आठवें और अंतिम चरण में डीडीसी की 28 सीटों पर हुए मतदान में एक बार फिर मतदाताओं ने कड़ाके की ठंड और कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोकतंत्र की मजबूती के लिए भारी मतदान किया।

कुल मिलाकर आखिरी चरण में 50.98 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जम्मू संभाग में 72.71 और कश्मीर संभाग में 29.91 फीसदी मतदान हुआ। आखिरी चरण के मतदान के साथ ही डीडीसी चुनाव में संपन्न हो गए हैं, अब 22 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित होंगे।

कोरोना के नए रूप से लंदन में दहशत, पीएम जाॅॅॅनसन ने लगाया सख्त लॉकडाउन

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में एक बार भी सबसे अधिक मतदान हुआ। जिले में 83.58 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रियासी 81.92 फीसदी मतदान के साथ दूसरे नंबर पर रहा। राजोरी में 77.31 और रामबन में 73.42, जबकि कठुआ में 73.93 फीसदी मतदान हुआ।

जम्मू जिले में 69.39 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा के अनुसार कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा जिले में 63.80 फीसदी लोग मतदान करने पहुंचे। बारामुला में 44.60 और बांदीपोरा में 56.56 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

साइबर हमले पर अपने ही विदेश मंत्री के उलट बोले ट्रंप

प्रदेश में सबसे कम मतदान पुलवामा जिले में हुआ, यहां केवल 8.50 फीसदी मतदाता ही केंद्रों में पहुंचे। शोपियां में 8.58 और अनंतनाग में 8.66 फीसदी मतदान हुआ। कुल मिलाकर अंतिम चरण में 6,31,058 मतदाताओं में से 3,21,694 ने मतदान किया। इनमें 1,69,271 पुरुष और 1,52,423 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान चरण    प्रतिशत

पहला चरण       51.76

दूसरा चरण       48.62

तीसरा चरण      50.53

चैथा चरण         50.08

पांचवां चरण      51.20

छठा चरण         51.51

सातवां चरण      57.22

आठवां चरण      50.98

Tags: DDC electionddc election in j&kddc election jammudistrict development councilJammu Hindi SamacharJammu News in HindiJammu-Kashmir newslast phase of pollingLatest Jammu News in HindiTerroristterrorist organizations in indiaडीडीसी चुनाव
Previous Post

काबुल में कार बम धमाका, नौ लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल

Next Post

मिस्र: महान पिरामिड के नीचे ‘अंडरवर्ल्ड’ में है गुफाओं का जाल

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
great giza pyramid

मिस्र: महान पिरामिड के नीचे 'अंडरवर्ल्ड' में है गुफाओं का जाल

यह भी पढ़ें

Mohan Bhagwat

75 साल में रिटायर होने की जरूरत नहीं…, मोहन भागवत के बयान से सियासी हलकों में हलचल

28/08/2025
Banjara French Style

इन आसान स्टेप्स से आप भी बना सकती है बंजारा फ्रेंच चोटी

28/08/2025
जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version