• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारी की हत्या, 4 लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। बीती 20 फरवरी को निर्वाचन ड्यूटी (Election Duty) में लगे एक कर्मचारी की अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत हत्या (Murder) किए जाने का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें मृतक के परिजनों ने कोतवाली में हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इसके लिए एसओजी टीम तथा अजीतमल पुलिस की टीम को गठित कर हत्या का खुलासा किए जाने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के अंदर ही हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस द्वारा हत्या में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बुधवार को कोतवाली औरैया में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हलौवा के पास बंबा की पटरी पर एक अज्ञात शव मिला था। शव की शिनाख्त हेतु प्रयास किए गए। मृतक की शिनाख्त दिनेश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्रीमान सिंह निवासी रघुनाथपुर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी के रूप में हुई। वह प्राथमिक विद्यालय अलीपुर विकासखंड बिधूना में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात था। 20 फरवरी को विधानसभा निर्वाचन में अजीतमल के पोलिंग बूथ संख्या 18 पर ड्यूटी करने आया था। गत 19 फरवरी की शाम वह खाना खाने के लिए गया था। मृतक दिनेश के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

बहू की हत्या मामले में आरोपी सास-ससुर फरार

पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का खुलासा किए जाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने विभिन्न कार्य किया तथा एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने कार्रवाई करते हुए साथियों का संकलन कर कुछ लोगों को चिन्हित किया। 22 फरवरी की रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मोहित कुमार पुत्र मचल सिंह निवासी सरसई अलीपुर थाना बेला, प्रदीप कुमार उर्फ मोनू पुत्र अशोक कुमार निवासी टीकराई थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी, सत्यवीर उर्फ सत्येंद्र उर्फ रवि पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश तथा राजेश पुत्र द्वारका प्रसाद निवासी टीकराई थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक मफलर, दो मोटरसाइकिल एक साल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान मोहित पुत्र मचल सिंह ने जानकारी दी कि मृतक के उसकी बुआ का पुत्र है तथा वह अपने ननिहाल में रहता था।

युवक ने बहन की गोली मारकर की हत्या, प्रेमी घायल

मृतक का उसकी बहन के साथ संबंध था। मृतक की शादी की बात दोनों परिवारों के बीच हुई मगर मृतक ने शादी करने से मना कर दिया। जिस कारण उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपए से पुरस्कृत किया है।

Tags: Auraiya Newscrime newsMurder Newsup news
Previous Post

योगीराज में आजम-मुख्तार अंसारी जैसे अपराधी जेल में खेल रहे है गिल्ली-डंडा : जेपी नड्डा

Next Post

ADG लॉ एण्ड आर्डर प्रशांत कुमार ने किया मतदान

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
ADG Law and Order Prashant Kumar

ADG लॉ एण्ड आर्डर प्रशांत कुमार ने किया मतदान

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Mika Singh

Swayamvar Mika Di Vohti: ये बनेगी मीका की क्वीन, ऐसे जीता सिंगर का दिल

11/07/2022
Computer Institute

कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, फंसी दर्जनों लड़कियां

18/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version