• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगीराज में आजम-मुख्तार अंसारी जैसे अपराधी जेल में खेल रहे है गिल्ली-डंडा : जेपी नड्डा

Writer D by Writer D
23/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, प्रतापगढ़, राजनीति
0
jp nadda

jp nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी (bjp) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) ने बुधवार को पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार (akhilesh yadav) को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में गुंडों, माफिया को संरक्षण तो था ही, आतंकवादियों को भी उन्होंने पनाह दी। आतंकियों के खिलाफ मुकदमें वापस लेने का पाप किया। योगीराज (Yogiraj) आया तो लोगों की जमीन पर कब्जा करने वाले आजम खान (Azam) , मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) जैसे अपराधी जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे हैं। अगर सरकार बदली तो वह फिर से जेल से बाहर आ जाएंगे। इसलिए जरूरी है कि उप्र में फिर भाजपा की सरकार बने।

जेपी नड्डा ने कहा कि हमने कमल का फूल वाली बटन दबाकर भाजपा को जिताया तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बिना देरी किये अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया। मुस्लिम महिलाओं के लिए भी काम किया। तीन तलाक जैसा काला कानून दुनियाभर के कई मुस्लिम देशों में नहीं है। भारत में था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे समाप्त कर दिया है। उन्हें इस कुरीति से निजात दिलाई है। सबको जीने का अधिकार है।

सपा शासन में माफिया-बाहुबली दन-दनाते थे, योगी सरकार में जेल में बंद है : जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत फ्री में राशन मिल रहा है। योगी सरकार भी गरीबों को निःशुल्क अनाज, चना, तेल और नमक तक दे रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को मकान, अनाज और रोजगार दिया है। अब वह मालिक बनकर अपने घर में रह पा रहे हैं। सरकार ने 80 लाख मकान बनाने का फैसला किया है। देश में 11 करोड़ महिलाओं के पास शौचालय नहीं था। केंद्र की सरकार ने योजना दी। योगी सरकार ने उसे धरातल पर उतारा। पहले की सरकार योजनाओं के बाधा डालती थीं।

बम धमाके के दोषी के रिश्तेदार मांग रहे है सपा के लिए वोट : जेपी नड्डा

उन्होंने कहा कि गरीब का इलाज नहीं हो पाता था। यदि किसी गरीब को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो जाए उसका घर खेत बिक जाता था। मोदी सरकार ने देश में 30 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड दिया है। वह पांच लाख तक का इलाज करा सकता है। इस बार के बजट में युवाओं को नौकरी देने के लिए प्रावधान किया गया है। 60 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी। उप्र में कहीं गंगा एक्सप्रेसवे तो कहीं बुंदेलखंड, गोरखपुर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बन रहा है। इस प्रकार से योगी सरकार ने चहुंओर विकास किया है।

रामनगरी में गरजे जेपी नड्डा, अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

नड्डा ने कहा कि देवबंद, कानपुर, बहराइच जैसे स्थानों पर एटीएस सेंटर बनाया जाएगा। माफियाराज और आतंकवाद को समाप्त किया जाएगा। अखिलेश यादव विकास नहीं विनाश करेंगे। मैं यह तथ्यों के साथ कह रहा हूं। अखिलेश राज में सैकड़ों दंगे हुए। योगी राज में कोई दंगा नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दंगों को रोकने में अखिलेश सरकार विफल रही है। योगी सरकार आई तो दंगाइयों को करारा जवाब दिया। पांच साल पहले भी वही कानून था। योगीराज आया तो आजम खान, मुख्तार अंसारी जैसे लोग जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे हैं। अगल सरकार बदली तो वह फिर से जेल से बाहर आ जाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी में बम धमाकों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन ने ली थी। उस घटना से जुड़े दो आतंकी, हाकिम तारिक कासमी आजमगढ़ का और दूसरा खालिद मुजाहिद जौनपुर का था। ऐसे आतंकियों पर मुकदमें लिखे गये। सरकार में आते ही तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुकदमा वापस लेने का आदेश जारी किया, लेकिन कोर्ट ने फटकार लगाते हुए रोक लगा दी। बाद में उन आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई गयी। एक मुख्यमंत्री आतंकवादियों को पनाह दे, यह बहुत ही दुखद है। नड्डा ने जनता से एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

निक्की हेली ने दिया बयान, बाइडन नही दे पाये रूस को जवाब

Next Post

निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारी की हत्या, 4 लोग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
The government will make cow shelters self-reliant.
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं को सरकार बनाएगी आत्मनिर्भर, गो-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की बड़ी पहल

03/09/2026
Next Post
murder

निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारी की हत्या, 4 लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

monalisa

मोनालिसा ने ‘आओ हुजूर’ गाने पर डांस, मूव्स देखकर फैन्स के उड़ गए होश

24/03/2021
CAA

CAA पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से क‍िया इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

19/03/2024
108MP Camera के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 15 5G Master Pixel Edition, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

Redmi Note 15 Master Pixel Edition लॉन्च, 108MP कैमरा और धांसू फीचर्स!

12/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version