• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के बाहर सोये पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। लालपुर- पांडेयपुर थाना क्षेत्र के सोयेपुर में रविवार की देर रात घर के बाहर सोये पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या (murder) कर दी गई। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। वारदात की जानकारी पाते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। पुलिस अफसर,फॉरेंसिक एक्सपर्ट और इलाके की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।

सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड (murder) में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और छानबीन कर पुलिस ने पंचनामा आदि के कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोयेपुर गांव निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन (65) फेरी लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। जलालुद्दीन के 5 बेटों और 2 बेटियों में सबसे बड़ा पुत्र शमशेर (45) भी उनके काम में सहयोग करता था।

जलालुद्दीन के परिजनों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि रविवार की रात पिता-पुत्र घर के सामने भतीजे आर्यन और भतीजी जन्नत के साथ सोए हुए थे। आधी रात के बाद शराब पीकर अचानक पड़ोस का युवक दशमी राजभर वहां आया। उसने जलालुद्दीन और शमशेर को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। कच्ची नींद से उठे शमशेर ने गाली-गलौज करने पर डाटा तो नाराज दशमी ने पास ही पड़े लकड़ी के पटरे को उठाकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। बेटे पर हमला होते देख पिता जलालुद्दीन बीच-बचाव करने आए तो उनके सिर पर भी पटरे से वार किया। हमले में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र बेहोश हो गए।

क्लोरीन सिलेंडर से गैस लीक, 15 लोग हुए बीमार

आर्यन और जन्नत के शोर मचाने पर घर के लोग और पड़ोसी वहां पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक जलालुद्दीन के तीसरे नंबर के बेटे जावेद ने बताया कि दशमी राजभर पहले भी शराब पीकर अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करता रहता था।

दशमी शराब-गांजा पीकर क्षेत्र में लोगों से पैसा छीन लेता है और बिना किसी वजह ही मारपीट करने पर उतारू रहता है। नशे में दशमी ने पिता और भाई की हत्या कर दी। वारदात के बाद मृतक शमशेर की पत्नी शीलू, तीन बेटों और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अफसरों के अनुसार आरोपी दशमी को हिरासत में ले लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पटरा भी बरामद हो गया है।

Tags: up newsvaranasi news
Previous Post

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे घायल, अवैध असलहा कारतूस बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
police encounter

पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे घायल, अवैध असलहा कारतूस बरामद

यह भी पढ़ें

Body lotion

घर पर ही बनाए बॉडी लोशन, रहेगा सस्ता और अच्छा

23/12/2025
मनिका-शरत की जोड़ी को मिला ओलंपिक टिकट

दोहा : मनिका-शरत की जोड़ी को मिला ओलंपिक टिकट, जीता मिश्रित युगल खिताब

20/03/2021
Sapna Choudhary

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिया ये निर्देश

20/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version