• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर पर ही बनाए बॉडी लोशन, रहेगा सस्ता और अच्छा

Writer D by Writer D
23/12/2025
in फैशन/शैली
0
Body lotion

Body lotion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्किन को सेहतमंद और दमकती हुई बनाए रखने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता हैं, जिसमें से एक हैं बॉडी लोशन (Body Lotion) जो त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। बॉडी लोशन त्वचा को पोषित और स्वस्थ बनाने के लिए बेहद प्रभावी होते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले बॉडी लोशन महंगे होने के साथ ही केमिकल युक्त होने की वजह से स्किन के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि प्राकृतिक चीजों की मदद से बॉडी लोशन बनाया जाए जो आपकी त्वचा के लिए एकदम सुरक्षित, किफायती और फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको घर पर तैयार किए जाने वाले कुछ ऐसे ही बॉडी लोशन (Body Lotion) के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं…

हल्दी से बना बॉडी लोशन (Body Lotion)

सबसे पहले एक छोटी चम्मच बेसन और एक छोटी चम्मच हल्दी को एक साथ किसी कटोरी में मिला लें। फिर इसमें चार से पांच बूंद नींबू का जूस भी मिलाएं। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आप नींबू के जूस की मात्रा को कम भी कर सकते हैं। फिर पूरे मिश्रण को थोड़ी सी क्रीम के साथ अच्छे से मिला लें। मिश्रण को मिलाने के बाद आप देखेंगे कि मिश्रण एक मुलायम पेस्ट में तैयार हो चुका है। अब इसे किसी डब्बे में डाल दें। इस बॉडी लोशन को रोजाना जरूर लगाएं।

चावल से बना बॉडी लोशन (Body Lotion)

चावल हमारे चेहरे पर मौजूद काले धब्बे को खत्म करने में मदद करता है। साथ में यह हमारे त्वचा को कोमल बनाता है। चावल से बॉडी लोशन बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धो लें। अब चावल को अच्छी तरह से उबालें जब तक कि वह कोमल ना हो जाएं। अब इसे ठांडा करने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में विटामिन ई ऑयल मिलाएं। इसे खुशबुदार बनाने के लिए आप उसमें कोई भी एसेंशियल ऑयल डाल सकते हैं। इसे एक शीशे के जार में डालें और फ्रिज में रख दें।

एवोकाडो से बना बॉडी लोशन (Body Lotion)

सबसे पहले एक एवोकाडो को मिक्सर में मिक्स कर लें। अब मिक्स किये हुए एवोकाडो को दूध के साथ मिला दें। अच्छे से पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद अब उसे रूखी त्वचा पर लगा लें। आप बॉडी लोशन को त्वचा पर लगा हुआ भी छोड़ सकते हैं या फिर त्वचा को 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से भी धो सकते हैं।


बादाम के तेल से बना बॉडी लोशन (Body Lotion)

आप एक साफ कटोरी में, 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल लें। फिर 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। फिर 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। आखिर में इसमें 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। सभी इंग्रिडियंट्स को अच्छी तरह मिलाते ही आपका बॉडी लोशन तैयार हो जाता है। आप इस बॉडी लोशन को पंप कंटेनर में कुछ दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। आप हर सप्ताह इसी तरह बॉडी लोशन तैयार करें और पूरे सप्ताह उपयोग करें। ना कोई केमिकल के उपयोग का डर और ना ही ज्यादा पैसे खर्च होने की चिंता

नारियल तेल से बना बॉडी लोशन (Body Lotion)

लोशन बनाने के लिए सबसे पहले नारियल तेल को सबसे पहले गर्म करेंगे, इसके बाद इसमें विटामिन ई का तेल डाल देंगे। इसको अच्छी तरह से मिक्स करेंगे, आप इसे मिक्सी में ब्लेंड भी कर सकते हैं और जब इसमें सफेद रंग का टेक्सचर दिखने लगे, तो मिक्सी से निकाल लें। इसके बाद यह स्मूद पेस्ट की तरह नजर आने लगेगा, तो फिर इसमें आप एसेंशियल ऑयल की 4-5 बूंदें डालें और मिक्स करें। इस तरह से आसानी से होममेड नारियल तेल का बॉडी लोशन बनकर तैयार हो जाएगा। इसको फिर आप किसी बॉटल में बंद करके रख दें और आसानी से इसका उपयोग अपनी स्किन पर करेंगे।


केले से बना बॉडी लोशन (Body Lotion)

इसको आप हैंड लोशन की तरह भी प्रयोग कर सकती हैं। केले को पीस लीजिए और उसमें शहद, नींबू और बटर मिला लीजिए। इस मिश्रण को अपने शरीर पर 2 घंटे तक लगा रहने दीजिए और फिर पानी से धो लीजिए। इससे बौडी स्मूथ बनती है और त्वचा कोमल हो जाती है।


शिया बटर से बना बॉडी लोशन (Body Lotion)

सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें एक कप शिया बटर, चार बड़ी चम्मच जोजोबा तेल या बादाम का तेल सामग्रियों को मिला लें। फिर एक सॉसपैन लें और उसमें एक कप पानी डाल दें। अब पानी में उस बर्तन को रख दें। इस तरह बर्तन में मौजूद सामग्रियां पिघल जाएंगी। सामग्रियों को धीरे-धीरे चम्मच से चलाते रहें। जब मिश्रण पिघल जाए फिर उन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। मिश्रण के ठंडा होने के बाद उसे फ्रिज में 20 मिनट के लिए रख दें। इस बात का ध्यान रखें की घर का बना यह बॉडी लोशन ज्यादा ठंडा होकर ठोस न हो जाए वरना आपको इसे फिर से उसी तरह गर्म करना पड़ सकता है। अब फ्रिज में रखे बॉडी लोशन को बाहर निकालें और उसमें लैवेंडर का तेल मिलाएं। फिर हाथ से मिश्रण को चलाते रहें और तब तक चलाएं जब तक पेस्ट थोड़ा क्रीमी न दिखने लगे। आपका बॉडी लोशन बनकर तैयार हैं।

Tags: Beauty tipsSkin Careskin care in winterwinter special
Previous Post

सर्दियों में साड़ी जैकेट बनाती हैं महिलाओं को फैशनेबल, यहां से ले आईडिया

Next Post

डेड स्किन जमने से होती हैं होंठों के कालेपन की समस्या, करें ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
फैशन/शैली

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

21/10/2026
Next Post
dark lips

डेड स्किन जमने से होती हैं होंठों के कालेपन की समस्या, करें ये उपाय

यह भी पढ़ें

CM Yogi

काशी, अयोध्या और मथुरा की तरह ही नैमिषारण्य का भी कायाकल्प : सीएम योगी

28/04/2023
uppsc result

UPPSC प्री का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

01/12/2021
glasses frame

चेहरे के शेप के अनुसार चुने चश्मे का फ्रेम, दिखेंगी कूल और स्टाइलिश

05/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version