• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्नी के माथे पर लिख दिया था अश्लील शब्द, इसी कारण मारा गया लोहा सिंह

Writer D by Writer D
13/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। यूपी के जनपद बांदा में हिस्ट्रीशीटर लोहा सिंह की हत्या (Murder) पत्नी के मौसी के लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। लोहा सिंह अपनी पत्नी पर न सिर्फ चारित्रिक लांछन लगाता था बल्कि उसने पत्नी के माथे पर कुछ अश्लील शब्द लिख दिए थे। जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी के परिजनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि 08 दिसम्बर को शाम 4 बजे थाना पैलानी क्षेत्र के चन्दवारा में हुई हिस्ट्रीशीटर की हत्या का अनावरण करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 अभियुक्तों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर लोहा सिंह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करता था, जिसे लेकर उसे और उसके ससुराली जनों में विवाद चल रहा था। लोहा सिंह ने अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था। इधर कुछ दिनों से वह पत्नी पर चरित्र को लेकर तरह-तरह के आरोप लगाता था। इतना ही नहीं उसने अपनी पत्नी के माथे पर कुछ अश्लील शब्द लिख दिए थे। जिससे पत्नी मायके चली गई थी और वहां भी वह माथे पर कपड़े से पट्टी बांधकर रहती थी। जब इस बात की जानकारी उसके मौसी के लड़के को हुई, जो अपराधी किस्म का था, तो उसने लोहा सिंह की हत्या की योजना बनाई।

इसी बात को लेकर 07 दिसम्बर को भी उसके व उसके ससुराली जनों के बीच भी विवाद हुआ था। विवाद के कारण लोहा सिंह का मौसेरा साला मोनू सिंह उससे काफी क्रुद्ध था और उसकी उसकी हत्या की योजना तैयार कर रहा था। इसके लिए उसने 7 दिसम्बर को उसने हमीरपुर के रहने वाले अपने 4 अन्य साथियों को भी बुला लिया था। घटना वाले दिन 8 दिसम्बर को शाम 4 बजे मोनू सिंह तथा लोहा सिंह के सगे साले सौरभ सिंह ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ चन्दवारा में खेत में लोहा सिहं को अकेला पाकर उसे घेर लिया तथा तमंचे से उसके ऊपर फायर करने लगे। जब गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया तो उसे खंती में ले जाकर ढकेल दिया और कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को छुपाकर वहां से फरार हो गये।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक घटना के अनावरण और गिरफ्तारी को 4 पुलिस टीमों को लगाया गया था। ग्राम चन्दवारा में शराब के ठेके के पास से चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में मृतक का साला सौरभ सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी चन्दवारा थाना पैलानी जनपद बांदा, दीपक मिश्रा पुत्र प्रमोद कुमार मिश्रा निवासी गौरादेवी नई बस्ती थाना कोतवाली हमीरपुर, कुंवर सिंह उर्फ नन्हे पुत्र संतोष कुमार निवासी पातालेश्वर मन्दिर के सामने मिश्रराना थाना कोतवाली हमीरपुर, योगेश उर्फ बिट्टू पुत्र रतनलाल धूरिया निवासी काशीराम कालोनी नीयर लक्ष्मीबाई पार्क कोतवाली जनपद हमीरपुर शामिल है। जबकि मुख्य आरोपी/मौसेरा साला मोनू सिंह पुत्र बोनी सिंह निवासी माझखोर रमेडी थाना कोतवाली हमीरपुर व मोनू सिंह पुत्र बोनी सिंह निवासी माझखोर रमेडी थाना कोतवाली सदर हमीरपुर फरार हैं। मोनू सिंह जनपद हमीरपुर का हिस्ट्रीशीटर और टॉपटेन अपराधी है।

Tags: banda news
Previous Post

12 किलो गांजा बरामद, अन्तरराज्यीय गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

डबल डेकर बस पलटने से 40 यात्री घायल, आठ गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
Truck-Trolley Collision

डबल डेकर बस पलटने से 40 यात्री घायल, आठ गंभीर

यह भी पढ़ें

Road Accident

दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

01/05/2023
Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा पर मंडराया आतंकी खतरा, बढ़ी सुरक्षा, पुलिस ने कही ये बात…

20/06/2021
Great Indian Bustard

AI से गोडावण का कृत्रिम गर्भाधान और स्वस्थ चूजे का जन्म, मुखयमंत्री ने दी बधाई

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version