• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रसिद्ध वास्तु शास्त्री चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

Writer D by Writer D
05/07/2022
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Vastu Shastri Chandrashekhar Guruji

Vastu Shastri Chandrashekhar Guruji

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हुबली। कर्नाटक के हुबली में एक होटल में मंगलवार सुबह ‘सरल वास्तु’ फेम चंद्रशेखर गुरुजी (Vastu Shastri Chandrashekhar Guruji) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि होटल के रिसेप्शन पर दो लोग उन्हें चाकू मार रहे हैं।

पुलिस को आशंका है कि चंद्रशेखर गुरुजी (Vastu Shastri Chandrashekhar Guruji) शहर के पेसिडेंट होटल में कारोबार के सिलसिले में किसी से मिलने आए थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक बागलकोट के रहने वाले वास्तु विशेषज्ञ ने एक ठेकेदार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। हालांकि बाद में उन्हें मुंबई में एक नौकरी मिल गई, जहां वे बस गए थे। बाद में उन्होंने वहां अपना वास्तु व्यवसाय शुरू किया था।

पुलिस ने ये भी बताया कि 3 दिन पहले उनके परिवार में एक बच्चे की हुबली में मौत हो गई थी, इस वजह से वह हुबली गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही हुबली पुलिस आयुक्त लाभू राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस बता रही है कि चंद्रशेखर गुरुजी एक होटल में गए थे, वहां एक रिसेप्शन पर दो लोगों ने उन्हें चाकू मार दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग यहां-वहां भागने लगे। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन गिरफ्तार, राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाने का आरोप

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों आरोपी होटल के वेटिंग एरिये में खड़े होकर चंद्रशेखर गुरुजी का इंतजार करते रहते हैं। चंद्रशेखर वहां आते हैं और वहां रखे सोफे पर बैठ जाते हैं। इसके बाद एक आरोपी नजदीक आकर उनके पांव छूता है। इतने में ही दूसरा आरोपी चाकू निकालकर उन पर वार करना शुरू कर देता है। इतने में दूसरा आरोपी भी अपनी जेब से चाकू निकालता है और दोनों मिलकर ताबड़तोड़ उन पर चाकू से वार करना शुरू कर देते हैं।

होटल में मौजूद कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए आगे आने की कोशिश करते हैं लेकिन आरोपी उन्हें भी चाकू मारने की धमकी देते हैं। लोगों के पीछे हटते ही आरोपी दोबारा चंद्रशेखर गुरुजी पर चाकू से वार करना शुरू कर देते हैं। जब आरोपियों को लगने लगता है कि चंद्रशेखर गुरुजी की जान जा चुकी है तो वे वहां से फरार हो जाते हैं।

Tags: hubli newskarnataka newsNational newsVastu Shastri Chandrashekhar Guruji
Previous Post

जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन गिरफ्तार, राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाने का आरोप

Next Post

एजबेस्टन टेस्ट में भारत की करारी हार, इंग्लैंड में सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
england win

एजबेस्टन टेस्ट में भारत की करारी हार, इंग्लैंड में सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर

यह भी पढ़ें

Dark Circles

आंखों के काले घेरे से खो गया चेहरे का निखार, अपनाएं ये घरेलु उपाय

21/01/2022
Facial

खोया निखार वापस लाएगा आलू, इस तरह करे इस्तेमाल

17/09/2025
mahesh bhatt and riya

रिया चक्रवर्ती ने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के साथ रिश्ते को लेकर की ये बात

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version