• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शायर मुनव्वर राणा के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में बाल-बाल बचे

Writer D by Writer D
29/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, रायबरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा पर बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। रायबरेली में हुए इस हमले में कार सवार मुन्नव्वर राणा के बेटे बाल-बाल बच गए।

गोली उनकी गाड़ी पर लगी। अचानक हुए इस हमले से आस-पास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोलीकांड की जांच में जुटी है। तबरेज राणा ने अपने परिवार के ही पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

सोमवार को तबरेज राणा अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे, तभी लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शाम करीब छह बजे पेट्रोल पंप के पास बिना नंबर की पल्सर बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। कई राउंड गोलियां चलाने के बाद हमलावार भाग गए। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने हमलावरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की, लेकिन हमलावर दूर जा चुके थे।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

परिवार के ही पांच लोगों के खिलाफ दी नामजद तहरीर

तबरेज राणा ने बताया कि वे पुरानी प्रॉपर्टी के विवाद में दो दिन पहले रायबरेली पहुंचे थे। वे सोमवार को होटल से चेक आउट कर लखनऊ जा रहे थे, तभी उनके ऊपर हमला हुआ।

तबरेज राणा ने अपने ही परिवार के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है। गौरतलब है कि शायर मुनव्वर राणा शहर कोतवाली के किला बाजार मोहल्ले के रहने वाले हैं, लेकिन वे परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं।

उनका शहर में जमीन संबधी विवाद परिवार के लोगों से काफी समय से चल रहा है। इसी विवाद को लेकर तबरेज रायबरेली पहुंचे थे।

Tags: Latest Lucknow Crime News in HindiLucknow Crime News in HindiLucknow Newsmunawwar ranaRaebareli newsup news
Previous Post

UP Board के 10वीं, 12वीं इन वेबसाइट पर होंगे जारी, जल्द होगी घोषणा

Next Post

यूपी के नए DGP को लेकर गृह मंत्रालय की अहम बैठक, 31 IPS सूची तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Next Post
IPS

यूपी के नए DGP को लेकर गृह मंत्रालय की अहम बैठक, 31 IPS सूची तैयार

यह भी पढ़ें

Workers

निर्माण श्रमिकों के हित में योगी सरकार की पहल, लेबर अड्डों पर लगे जागरूकता व पंजीयन शिविर

14/01/2026
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 में होगी इस क्रिकेटर की एंट्री, नाम जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप

27/05/2024
पार्थिव शिवलिंग पूजन

कलयुग में पार्थिव शिवलिंग पूजन का है विशेष महत्व: स्वामी भवानीनन्दन यति

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version