• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मसूरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रोपवे, धामी सरकार ने तेज की मेगा परियोजना की तैयारी

Writer D by Writer D
03/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Mussoorie to get world-class ropeway

Mussoorie to get world-class ropeway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और पर्यटन सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने बहुप्रतीक्षित मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना पर काम तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर शुक्रवार को आवास विभाग के सचिव R. Rajesh Kumar ने परियोजना के प्रस्तावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव आवास ने Mussoorie के लाइब्रेरी चौक से लेकर लाल टिब्बा तक प्रस्तावित रोपवे टर्मिनल स्टेशनों और संबंधित भूमि का जायजा लिया। इस दौरान परियोजना की तकनीकी व्यवहार्यता, पर्यावरणीय संतुलन और यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित रोपवे मार्ग लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस, मॉल रोड, भनौत एस्टेट और लाल टिब्बा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगा। इससे पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

निरीक्षण के दौरान पिक्चर पैलेस और चार दुकान क्षेत्र में प्रस्तावित स्टेशन के लिए उपलब्ध सीमित स्थान और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सचिव आवास ने अधिकारियों को अधिक सुरक्षित और उपयुक्त वैकल्पिक स्थान तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-तकनीकी अध्ययन के आधार पर नया प्रस्ताव तैयार किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी या सुरक्षा संबंधी समस्या न हो।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि परियोजना के विकास के दौरान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यावरणीय संतुलन और ऐतिहासिक पहचान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाए। निर्माण कार्य पूरी तरह पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा।

डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह रोपवे परियोजना मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव का दीर्घकालिक समाधान साबित होगी और पर्यटन गतिविधियों को नई गति देगी।

माना जा रहा है कि परियोजना के पूरा होने के बाद मसूरी में पर्यटन विकास को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और शहर को एक विश्वस्तरीय ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

Next Post

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

यह भी पढ़ें

cm dhami

अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता, सीएम धामी का ऐलान

28/09/2022
Karisma Kapoor completes her 30 years in the industry, shared the video

करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में पूरे किए अपने 30 साल, शेयर किया वीडियो

01/07/2021
shraddha kapoor

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत हुए कोरोना का शिकार

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version