• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरी दिवाली जवानों के बीच आ कर पूरी होती है : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
14/11/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसलमेर बॉर्डर के लोंगेवाला चौकी पर देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी वीरों को मेरी तरफ से 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से दीपावली की बधाई। पीएम ने कहा कि देश की सरहद पर हो, आसमान पर हो या फिर समंदर में राष्ट्र रक्षा में जुटे हुए देश की बेटियां और बेटे, हर सुरक्षा बल, हर किसी को दीपावली के इस पावन पर्व पर नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हैं तो देश है। देश के ये त्यौहार हैं। पीएम ने कहा कि मैं आपके बीच प्रत्येक भारतवासी की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। हर वरिष्ठ जन का आशीष लेकर आया हूं।

दिवाली पर CM योगी ने हनुमानगढ़ी में किए दर्शन और पूजा, संतों का लिया आशीर्वाद

उन्होंने कहा कि जिनके अपने बेटे या बेटी त्यौहार के दिन सरहद पर तैनात हैं वो अभिनंदन के हकदार हैं। पीएम ने कहा कि मुझे याद है कि पीएम बनने के बाद पहली बार सियाचिन गया था दिवाली मनाने के लिए तो बहुत लोगों को आश्चर्य हुआ था। लेकिन आप भी मेरे भाव जानते है। दिवाली के दिन अपनों के बीच जाऊंगा। दीवाली पर अपनों के बीच आया हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप भले ही बर्फीली पहाड़ी पर रहें या फिर रेगिस्तान में. मेरी दीवाली आपके बीच आकर पूरी होती है आपके चेहरे की रौनक देखता हूं तो मेरी खुशी बढ़ जाती है। देश के उल्लास को आप तक पहुंचाने के लिए आपके बीच आया हूं, आपके लिए मैं मिठाई भी लेकर आया हूं। लेकिन ये देश का पीएम मिठाई देने नहीं आया है, ये सभी देशवासियों का प्रेम और अपनेपन का स्वाद लेकर आया है। इस मिठाई में आप देश की हर मां के हाथ की मिठास महसूस कर सकते हैं। बाप भाई के आशीर्वाद को महसूस कर सकते हैं।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 87.73 लाख, 81.63 लाख मरीज रोगमुक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर देश की किसी पोस्ट का नाम अगर किसी को याद है तो वो लोंगेवाला पोस्ट है। यहां गर्मियों में तापमान 50 डिग्री को छूता है और सर्दियों मे शून्य के नीचे चला जाता है. इस पोस्ट पर आपके साथियों ने शौर्य की ऐसी गाथा लिख दी है जो लोगों को याद है।

जब भी सैन्य कुशलता के इतिहास के बारे में लिखा पढ़ा जाएगा तब बैटल ऑफ लोंगेवाला को याद किया जाएगा। ये वो समय था पाकिस्तान की सेना बांग्लादेश की जनता पर जुल्म कर रही था। इन हरकतों से पाकिस्तान का घृणित चेहरा उजागर हो रहा था। इन सबसे दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान ने हमारे देश की पश्चिमी सीमा पर मोर्चा खोल दिया. उनको लगता था कि ऐसा करके बांग्लादेश के पाप छिपा लेंगे, लेकिन पाकिस्तान को लेने के देने पड़ गए। इस पोस्ट पर पराक्रम की गूंज ने दुश्मन का हौसला पस्त कर दिया। मेजर कुलदीप सिंह चांदपुर की नेतृत्व में दुश्मन को धूल चटा दिया।

अमेठी में हुई प्रदेश की सबसे महंगी रजिस्ट्री, एक अरब से ज्यादा के ई-पेमेंट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके शौर्य को नमन करते हुए भारतवासी मजबूती से खड़े हैं। भारत आज सुरक्षित है क्योंकि भारत के पास सुरक्षा करने लिए आप जैसे बेटे बेटियां हैं। जब भी जरूरत पड़ी है, भारत ने दिखाया है कि उसके पास ताकत भी है और राजनैतिक इच्छा भी।

सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक की चर्चा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत आतंकियों को घर में घुस कर मारता है। आज दुनिया जान रही है, समझ रही है कि ये देश अपने हितों से रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है। भारत का ये रुतबा ये कद आपके पराक्रम के कारण है।

पीएम ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताकतों से परेशान है, विस्तारवाद एक तरह से मानसिक विकृति है, 18वीं शताब्दी की सोच है इसके खिलाफ भारत आवाज बन रहा है। आज भारत की रणनीति साफ है, आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है। लेकिन अगर हमें आजमाने की कोशिश की तो जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलेगा।

सीमा पर रहकर आप जो त्याग करते हैं, तपस्या करते हैं, वो देश में एक विश्वास पैदा करता है। ये विश्वास होता है कि मिलकर बड़ी से बड़ी चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है।

Tags: "Diwali 2020DeepawaliDeepawali 2020diwalidiwali with indian armyhappy diwalijaisalmer borderNational newspm modipm modi wishes happy diwali
Previous Post

दिवाली पर CM योगी ने हनुमानगढ़ी में किए दर्शन और पूजा, संतों का लिया आशीर्वाद

Next Post

बुलंदशहर: पूर्व विधायक के बेटे की गोली लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

30/10/2026
उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post
shot to dead

बुलंदशहर: पूर्व विधायक के बेटे की गोली लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

vaccination

16 मार्च से शुरु होगा 12-14 उम्र के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन

14/03/2022
Situation normal in Kathmandu, curfew lifted

काठमांडू में हालात सामान्य, हटाया गया कर्फ्यू; 100 से अधिक राजशाही समर्थक गिरफ्तार

29/03/2025
attack on the Forest Department team

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने बिहार से आया प्रेमी, ससुराल वालों ने पीट-पीट कर की हत्या

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version