• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शौर्य स्मारक में भारत माता की दिव्य-भव्य प्रतिमा का मेरा संकल्प पूरा हुआ- शिवराज

Desk by Desk
17/08/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिवराज सिंह चौहान

शौर्य स्मारक में भारत माता की दिव्य-भव्य प्रतिमा का मेरा संकल्प पूरा हुआ- शिवराज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर यहाँ शौर्य स्मारक में भारतमाता की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करते हुये कहा कि भारत माता हमे शक्ति दें कि मध्य प्रदेश वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न देश के निर्माण में अपना सशक्त योगदान दे सकें। शौर्य स्मारक में भारत माता की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का मेरा संकल्प आज साकार हुआ।

देश के वीर सपूत सैनिकों की स्मृति में निर्मित शौर्य स्मारक में भारत माता की दिव्य और भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा श्री चौहान ने वर्ष 2017 में की थी। उनके द्वारा की गयी घोषणा ने 15 अगस्त 2020 को मूर्त रूप ले लिया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण हुआ।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाकर धोनी आईपीएल से भी ले सकते हैं, संन्यास

इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि भारतमाता की जय के उदघोष से ही हमारा रक्त संचार बढ़ जाता है और राष्ट्र भावना जागृत हो उठती है। कभी गुलामी की जंजीरों में जकड़ी हमारी भारत माता को देश के महापुरूषों और अनेकों क्रांतिकारियों ने अपनी जान देकर देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाया। उनके त्याग और बलिदान को हमेशा भारतमाता की जय के उदघोष के साथ याद किया जाता है। भोपाल के शौर्य स्मारक में स्थापित की गई भारतमाता की प्रतिमा प्रदेशवासियों को राष्ट्र भावना के साथ आदरभाव, समर्पण एवं प्रेम का संदेश देगी। प्रतिमा के निर्माण में कला, शिल्प और तकनीकी ज्ञान का उत्कृष्ट समन्वय हुआ है।

उन्होंने कहा कि शौर्य स्मारक पर वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आये सरसंघ चालक मोहन भागवत सहित अनेक लोगों के मन में अक्सर यह भाव आता था कि यहाँ भारतमाता की मूर्ति होनी चाहिए। यह सपना आज साकार हुआ। उन्होंने कहा शौर्य स्मारक आने वाला हर व्यक्ति वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देकर भारतमाता को प्रणाम कर देश भक्ति के भाव से भर जायेगा।

मध्य प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘गंदगी भारत छोड़ो’ अभियान

प्रदेश की राजधानी भोपाल में 13 एकड़ क्षेत्र में निर्मित शौर्य स्मारक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अक्टूबर 2016 को किया था। स्मारक की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यहाँ भारतमाता की प्रतिमा स्थापना का संकल्प लिया था। प्रतिमा स्थापना के लिये विशेषज्ञों, वास्तुविदों, शिल्पकारों, चित्रकारों, आकल्पनकारों और संस्थानों आदि से प्रस्ताव आमंत्रित करने के बाद आर्शीवचन की मुद्रा में राष्ट्रध्वज सहित कमल पर भारतमाता की लगभग 25 फीट की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के पेडस्टल पर अशोक चक्र के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत भी उकेरा गया है।

स्मारक में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना से संबंधित संक्षिप्‍त ऐतिहासिक जानकारी, चित्र, अस्त्र-सशस्त्रों के छायाचित्र, टेबलटॉप मॉडल स्केल मॉडल शौर्यपदक विवरण, शौर्य से संबंधित प्रकाशन, लघु फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से जनसामान्य को भारतीय सेना की शौर्य गाथाओं से परिचित कराया जाता है। अब तक 26 लाख 50 हजार से अधिक लोग यहाँ आ चुके हैं।

सर्विलांस पर है राजभवन, बर्दाश्त नहीं करूंगा : जगदीप धनकड़

इस अवसर पर चौहान ने भारतमाता की मूर्ति के अनावरण के पूर्व शौर्य स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: 24ghante online.comShaurya Chowkshivraj singh chauhanThe grand statue of Bharat Mataभारत माता की भव्य मूर्तिशिवराज सिंह चौहानशौर्य चौक
Previous Post

भक्तों की सारी परेशानियां, बाधाएं दूर करते है विघ्नहर्ता

Next Post

जानें कब है भाद्रपद अमावस्या, इस दिन दान और पितृ तर्पण का क्या होता है महत्व

Desk

Desk

Related Posts

Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Next Post
bhadprada amavasya

जानें कब है भाद्रपद अमावस्या, इस दिन दान और पितृ तर्पण का क्या होता है महत्व

यह भी पढ़ें

suicide

फांसी के फंदे से लटकता मिला मां-बेटे का शव

06/02/2023
बिहार चुनाव में बुझा चिराग Chirag extinguished in Bihar election

चिराग पासवान बोले- इस बार नीतीश कुमार को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री

15/10/2020

जानिये भारत के बहुप्रतिष्ठित कलाकार, कुणाल ओम कि कहानी

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version