• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नड्डा ने ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दिये जीत के दस मंत्र

Writer D by Writer D
21/01/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों में विजय पाने लिए घर-घर जाकर हर मतदाता से कम से कम तीन बार मिलने का मंत्र दिया।

नड्डा ने यहां फतेहाबाद मार्ग के निकट स्थित एक होटल में भाजपा ब्रज क्षेत्र की 40 विधानसभा सीटों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने चुनावों में 300 से अधिक सीटें जीतने के दस मंत्र सुझाये। करीब तीन घंटे चली बैठक में उन्होंने कहा कि चुनावी रैली न होने के कारण इस बार पन्ना प्रमुख से लेकर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। न कोई घर छूटे, न कोई वोटर छूटे की रणनीति पर काम करना होगा।

नड्डा ने जीत के दस मन्त्र देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रतिदिन दो घंटे सुबह या शाम को घर-घर संपर्क करें। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रतिदिन किसी न किसी बूथ पर संपर्क में जाएं। कम से कम तीन बार प्रत्येक मतदाता से संपर्क करें। अंतिम संपर्क मतदाता-पर्ची व हैंडबिल के साथ करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर कुमकुम से तिलक करें।

चुनाव तक प्रत्येक गांव व वार्ड में कम से कम 5-5 छोटी बैठकें करें। समाज के प्रभावशाली लोगों की सूची बनाकर उनसे संपर्क की योजना बनायें। पार्टी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता कमल सखी मंडली बनाएं और गांव-गांव में महिला चौपाल करें। प्रत्येक गांव और वार्ड में युवाओं के साथ बैठक करें। मोटरसाइकिल पर बडे़ झंडे लगाकर छोटे ग्रुप में प्रत्येक शक्ति केंद्र में प्रचार करें।

BJP ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, असीम अरुण को कन्नौज से टिकट

प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का ऊंचा झंडा लगाए। हर गांव-वार्ड में 30 से 50 घरों में झंडे लगाएं और स्टीकर लगाएं। 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के फार्म 12 घ भरवाकर रिटर्निंग आफिसर वीआरसी सेंटर पर जमा कराएं। चुनाव तक सभी प्रवासी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें।

बैठक से पूर्व नड्डा ने नगर के ऐतिहासिक राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

Tags: agra newsElection 2022JP naddaUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up news
Previous Post

सपा के शरण में फलते फूलते गुंडों के घर चलाए बुलडोजर: सीएम योगी

Next Post

पहले मुख्यमंत्री अपने मकान बनवाते थे, हमने गरीबों के मकान बनवाये: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post

पहले मुख्यमंत्री अपने मकान बनवाते थे, हमने गरीबों के मकान बनवाये: योगी

यह भी पढ़ें

1000 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी Film city will be built on 1000 acres of land

याेगी का बड़ा फैसला : नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर 1000 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी

22/09/2020
CM Dhami

यूसीसी का 30 जून तक मिल जाएगा ड्राफ्ट: सीएम धामी

14/05/2023
CM Vishnu Dev Sai

औषधीय पौधों के संवर्धन से असीम संभावनाएं: CM साय

03/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version