• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाग को मिले इस श्राप के कारण हुई नाग पंचमी पर्व मनाने की शुरुआत, जानिए पूजा-विधि

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, धर्म
0
Nag Panchami

nag panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। प्राचीन समय में नागों को पूजा की जाती रही है इसलिए नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करने का विधान है। नागपंचमी के दिन वासुकी नाग,तक्षक नाग, शेषनाग आदि की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन लोग अपने घरों के द्वार पर नाग देवता की आकृति बनाते हैं और पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे नाग देवता की कृपा बनी रहती है। और नाग देवता घर की सुरक्षा करते हैं। इस बार नागपंचमी का त्योहार 13 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। जानते हैं क्यों मनाई जाती है नागपंचमी क्या है इससे जुड़ी खास बातें…

क्यों मनाया जाता है नागपंचमी का त्योहार

जब अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन किया गया तो नाग ने माता की आज्ञा नहीं मानी जिसके कारण उसे श्राप मिला कि राजा जनमेजय के यज्ञ में जलकर भस्म हो जाए। श्राप के डर से नाग घबरा गए और ब्रह्माजी की शरण में गए। ब्रह्माजी ने नागों के इस श्राप से बचने के लिए बताया कि जब नागवंश में महात्मा जरत्कारू के पुत्र आस्तिक उत्पन्न होगें, वही आप सभी की रक्षा करेंगे।

ब्रह्माजी ने नागो को रक्षा के लिए यह उपाय पंचमी तिथि को बताया था। आस्तिक मुनि ने सावन की पंचमी वाले दिन ही नागों को यज्ञ में जलने से रक्षा की थी। और इनके जलते हुए शरीर पर दूध की धार डालकर इनको शीतलता प्रदान की थी। उसी समय नागों ने आस्तिक मुनि से कहा कि पंचमी को जो भी मेरी पूजा करेगा उसे कभी भी नागदंश का भय नहीं रहेगा। तभी से पंचमी तिथि के दिन नागों की पूजा की जाने लगी।

नागपंचमी की पूजा-विधि

नागपंचमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर पूजा के स्थान पर गोबर से नाग बनाएं।

इसके बाद दूध, दूब, कुशा, चंदन, अक्षत, पुष्प आदि से नाग देवता की पूजा करते हैं।

मान्यता है कि नाग देवता को सुगंध अति प्रिय है। इसलिए इस दिन नाग देव की पूजा सुगंधित पुष्प और चंदन से करनी चाहिए।

इसके बाद लड्डू और मालपूओं का भोग बनाकर उन्हें भोग लगाया जाता है।

कहा जाता है कि इस दिन सर्प को दूध से स्नान कराने से सांप का भय नहीं रहता है।

पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करें

सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले

ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:।

ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:

ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।

Tags: Nag PanchmiNag Panchmi 2021Nag Panchmi mantraNag Panchmi pujaNag Panchmi shubh muhuratNag Panchmi upaeNag Panchmi upay
Previous Post

CMO की बड़ी कार्रवाई, अवैध रुप से संचालित पांच नर्सिग होम के लाइसेंस रद्द

Next Post

कंधार पर हुआ तालिबान का कब्जा, अब काबुल की तरफ बढ़ाए कदम

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
Main Slider

कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

19/09/2026
Next Post

कंधार पर हुआ तालिबान का कब्जा, अब काबुल की तरफ बढ़ाए कदम

यह भी पढ़ें

Horoscope

11 जनवरी राशिफल: आज इनको होगी धन लाभ की प्राप्ति

11/01/2023

यूपीः यात्रियों के लिए खुशखबरी, 2 नवंबर से चलेंगी तीन हजार बसें

29/10/2021
dog vaikseen

उत्तर प्रदेश के इस जिले मे कुत्तों को लग गया कोरोना का टीका, पढ़िए कैसे?

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version