• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक-दूजे के हुए शोभित-नागा चैतन्य, सामने आई न्यूली कपल की क्यूट तस्वीरें

Writer D by Writer D
04/12/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Naga Chaitanya

Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala got married

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आखिरकार शादी रचा रहे हैं। हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में धूमधाम से ये शादी में हो रही है। सेरेमनी में दूल्हा-दूल्हा का अंदाज देखने लायक है। नागा चैतन्य और शोभिता की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई है, जिनसे नजरें हटाना हर किसी के लिए मुश्किल है।

ट्रेडिशनल आउटफिट में चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता को देखा जा सकता है। एक्टर ने हिंदू रीति-रिवाज से हुई अपनी शादी के लिए ऑफ व्हाइट धोती और कुर्ता पहना था। तो वहीं शोभिता गोल्डन कांजीवरम साड़ी और ट्रेडिशनल गहने पहने नजर आ रही हैं। कपल की सुंदर और खुशी देखते ही बन रही है। शोभिता की बड़ी-सी स्माइल बता रही है कि वो अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव को लेकर कितनी उत्साहित हैं। दूल्हे चैतन्य भी अपनी पत्नी से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

Congratulations 💕❤️#NagaChaitanya #SobhitaDhulipala pic.twitter.com/jiCi0M6AH7

— Filmylooks (@filmylooks) December 4, 2024

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला की सगाई 8 अगस्त के दिन हुई थी। प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस सगाई में दोनों के परिवार शामिल हुए। एक्टर के पिता नागार्जुन ने सगाई की पहली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद से ही फैंस इंतजार कर रहे थे कि आखिर चैतन्य और शोभिता शादी के बंधन में कब बंधेंगे। 4 दिसंबर को शादी की रस्में शुरू होने के बाद अब चैतन्य और शोभिता ने अपनी वेडिंग सेरेमनी की झलक फैंस को दे दी है। कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

चैतन्य-शोभिता (Naga Chaitanya-Shobhita) की लव स्टोरी

ये नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की दूसरी शादी है। शोभिता से पहले चैतन्य ने साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु से शादी की थी। 2017 में दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन सेरेमनी में ब्याह रचाया। इसके चार साल बाद 2021 में दोनों अलग हो गए थे। फैंस के लिए समांथा और चैतन्य का तलाक शॉकिंग था। समांथा से अलग होने के कुछ वक्त बाद चैतन्य की शोभिता संग लव स्टोरी शुरू हो गई थी। एक्टर को 2021 में ही शोभिता धुलिपाला के हैदराबाद स्थित घर पर देखा गया था। इसके बाद कपल को लंदन के एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था, जहां से उनकी डेटिंग की अफवाह पर मोहर लगी।

अप्रैल 2024 में दोनों साथ में जंगल सफारी पर निकले थे। दोनों ने अलग-अलग फोटोज को शेयर किया था, जिन्हें साथ जोड़कर देखा गया। इसके बाद दोनों यूरोप में भी साथ दिखे। अगस्त 2024 में चोरी-चुपके दोनों ने सगाई रचाई और सेरेमनी की फोटोज को शेयर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। अब चैतन्य और शोभिता पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों को हमारी ओर से बधाई।

Tags: Naga Chaitanyashobhita dhulipala
Previous Post

मुख्यमंत्री ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर फडणवीस को दी बधाई

Next Post

अंतररष्ट्रीय गीता महोत्सव का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार काे करेंगे उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

अंतररष्ट्रीय गीता महोत्सव का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार काे करेंगे उद्घाटन

यह भी पढ़ें

cm yogi

मुस्लिमो के विकास में बाधक रही वोट बैंक बनने की तमन्ना : सीएम योगी

23/02/2022
Joshimath

जोशीमठ आपदा पर बड़ा ट्विस्ट, भू-धंसाव पर ISRO की रिपोर्ट गायब

14/01/2023

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से मृत लोगों की पत्नियों को मिलेंगे भूमि के पट्टे

06/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version