• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृषि बिल पर एनडीए में फूट, सांसद बेनीवाल बोले- लोकसभा में होता तो बिल फाड़कर फेंक देता

Desk by Desk
12/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
कृषि बिल पर एनडीए में फूट NDA splits on agricultural bill

कृषि बिल पर एनडीए में फूट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नागौर। मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसके बीच राजस्थान में एनडीए के सहयोगी दल रालोपा (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) से नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने कहा कि जिस दिन किसान विरोधी तीन बिल लोकसभा में आए। अगर मैं उस दिन होता तो लोकसभा के अंदर बिलों को फाड़कर फेंक देता। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से अकाली दल ने इन बिलों का विरोध किया, उसी तरह मैं भी विरोध करता।

खेत में काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान का किसान भी देश के किसान के साथ खड़ा है। पंचायत चुनाव होने के कारण अब तक हम अन्य प्लेट फॉर्म के माध्यम से किसान आंदोलन को समर्थन दे रहे थे। तीनों बिल का अध्ययन भी कर लिया है। सरकार को देश के प्रमुख किसान नेताओं के साथ बैठकर गंभीरता से बात करनी चाहिए। अपनी जिद छोड़कर किसानों के हित में फैसला लेना चाहिए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करें। जिससे एमएसपी में बढ़ोत्तरी हो।

उन्होंने कहा कि किसानों की मांगे मानी जानी चाहिए। बिल वापस लेने से सरकार का नुकसान नहीं होता। मैं फिर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से कहना चाहता हूं कि वे समय रहते किसान आंदोलन को बढ़ने से रोकें। किसान की आय बढ़ाने के लिए नए बिल लेकर आए।

बेनीवाल ने कहा कि हम कांग्रेस या अन्य दलों के राजनीतिक शिकार नहीं होना चाहते इसलिए हनुमान बेनीवाल यह प्रण लेता है कि बिना किसी लोभ-लालच के किसानों के लिए अगर मुझे संसद की सदस्यता से इस्तीफा भी देना पड़ा तो वह भी दूंगा।

ममता बनर्जी हो गई हैं पागल, बंगाल में आएगा बीजेपी का शासन : प्रज्ञा ठाकुर

बता दें कि इससे पहले सात दिसंबर को बेनीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि, 12 दिसम्बर को हम सब कोटपूतली में मिलेंगे और देश के अन्नदाता के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। रालोपा किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा था कि अन्नदाता सड़कों पर है। लंबे समय से आंदोलन कर रहा है।

बेनीवाल ने कहा था कि पिछले 15 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर लड़ रहा है। इस मामले में अमित शाह को पत्र लिखकर मांग रखी। जिसमें कहा कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी तो एनडीए छोड़ दूंगा। आठ तारीख को भारत बंद का समर्थन करता हूं। शांतिपूर्ण भारत बंद किया जाएगा। किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।

Tags: farmers protesthanuman beniwalKisan andolankisan bill 2020Latest Rajasthan News in HindiNagaur MP Hanuman BeniwalRajasthan Hindi Samacharrajasthan nagaur mp hanuman beniwalRajasthan News in hindiकिसान बिल 2020कृषि बिल पर एनडीए में फूटकृषि विधेयक 2020सांसद हनुमान बेनीवाल
Previous Post

खेत में काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Next Post

15 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीनेशन से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ले : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
cm yogi

15 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीनेशन से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ले : योगी

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा बजट सत्र UP assembly

यूपी विधानसभा में 17 विधेयक पारित, बीएसपी ने किया वॉकआउट

22/08/2020
fashion tips for short girls

शॉर्ट हाइट गर्ल तोड़ दें फैशन रूल्स, फॉलो करें ये टिप्स

27/10/2021
Potato Curry

नवरात्रि व्रत में ऐसे बनाएं बिना लहसुन-प्याज वाली आलू टमाटर की सब्जी

23/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version