• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्रिपुरा हिंसा के विरोध में सुलगा नांदेड़, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत बंद के आह्वान ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में हिंसक मोड़ ले लिया है। जबरदस्ती दुकाने बंद करवाई गई हैं और पुलिस पर भी पथराव हुआ है। अभी के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने शिवाजीनगर इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना दिया है।

बताया गया है कि त्रिपुरा घटना के विरोध में ये प्रदर्शन किया जा रहा था। नांदेड़ में मुस्लिम संगठनों ने सड़कों पर आ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी हुई। लेकिन कुछ ही देर में ये प्रदर्शन हिंसक हो गया और दुकानों को भी जबरदस्ती बंद करवाया गया। भारी संख्या में सड़कों पर पत्थर भी फेंके गए और पुलिस संग भी हाथापाई हुई। अभी के लिए मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की जांच की जा रही है।

अब महाराष्ट्र में भड़की ये हिंसा त्रिपुरा में मचे बवाल की वजह से हुई है। हाल ही में त्रिपुरा में बड़े स्तर पर सांप्रयादिक हिंसा देखने को मिली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले के बाद से ही त्रिपुरा में माहौल गरमा गया था। मुस्लिम संगठनों का आरोप था कि वहां पर उन्हें धमकी दी जा रही है और हमले हो रहे हैं। रिपोर्ट तो ऐसी भी आई थीं कि मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया गया और तोड़फोड़ हुई। लेकिन पुलिस ने अपनी जांच में इस खबर को नकार दिया। लेकिन उस तनावपूर्ण माहौल और कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से पूरे देश में त्रिपुरा हिंसा का विरोध हुआ।

अब महाराष्ट्र में उसी हिंसा की वजह से माहौल गरमा गया है। नांदेड़ में प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा है। स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है और हिंसा भी बड़े पैमाने पर हुई है। खबर है कि मालेगांव में भी हिंसा देखने को मिली है। वहां भी दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया है और पुलिस संग मुठभेड़ हुई है। मालेगांव के अलावा अमरावती में भी जमकर बवाल काटा गया। वहां भी दुकानें बंद करवाई गईं और पुलिस संग भी लड़ाई हुई। घटना के बाद बीजेपी नेता तुषार भारतीय ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है।

त्रिपुरा हिंसा की बात करें तो वहां भी पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही है। सांप्रदायिक हिंसा के तुरंत बाद ही पुलिस ने सिर्फ कई लोगों को गिरफ्तार नहीं किया बल्कि बड़े स्तर पर सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद करवाए। बकायदा ट्विटर को पत्र लिख 100 से ज्यादा अकाउंट बंद करने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि हिंसा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भड़काई गई थी। पुराने और तथ्यहीन वीड़ियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास हुआ था।

अब वहां तो पुलिस ने एक्शन कर मामले को शांत किया, लेकिन महाराष्ट्र में हिंसा की आग फैल गई। लोगों को शांत किया गया है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। लोगों का हुजूम सड़कों पर मौजूद है और उन्हें नियंत्रण में रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

Tags: crime newsMaharashtra NewsMumbai News
Previous Post

विजय रथयात्रा के साथ कुशीनगर पहुंचेंगे अखिलेश यादव

Next Post

तीन बेटियों की हथौड़ा मारकर हत्या करने वाले पिता को मौत की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Jyeshtha Amavasya
Main Slider

कब है ज्येष्ठ अमावस्या? जानें स्नान-दान का समय

12/05/2026
hair fall
Main Slider

बढ़ रहा है बालों का झड़ना, तो इन आसान टिप्स से करें उनका बचाव

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
CM Nayab Saini participated in the “Somnath Swabhiman Parv” program.
राजनीति

मुख्यमंत्री ने पिहोवा के अरुणाय में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम में की शिरकत

11/05/2026
Next Post
sentenced to death

तीन बेटियों की हथौड़ा मारकर हत्या करने वाले पिता को मौत की सजा

यह भी पढ़ें

Hijab

हिजाब मामले में बंटा सुप्रीम कोर्ट, अब ऐसे होगी सुनवाई

13/10/2022

इस जिले के ठेले पर चाट-समोसा बेचने वाले हैं करोड़पति, प्रॉपर्टी जानकर हो जाएंगे दंग

20/07/2021
Johnson & Johnson

जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को मिली मंजूरी, अब भारत के पास 5 टीके

07/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version