• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी से नरेन्द्र मोदी आगे

Writer D by Writer D
04/06/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Narendra Modi

Narendra Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। देश की सबसे हॉट वाराणसी लोकसभा सीट की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। मतगणना के शुरूआती रूझान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने बढ़त बनाई। इसके बाद इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी से 6223 मतों से बढ़त बना ली। मतगणना में अजय राय को 11480 मत, भाजपा के नरेंद्र मोदी को 5257 वोट मिले।

वहीं, बसपा के अतहर जमाल लारी को 945 मत मिले। शुरूआत में पिछड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़त बनाई तो भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। अब तक हुई मतगणना में पहले राउंड में इंडी गठबंधन के अजय राय को 22805 मत,भाजपा के नरेन्द्र मोदी को 17526,बसपा को 2038 मत मिला। दूसरे राउंड में अजय राय को 14622 और भाजपा के नरेन्द्र मोदी को 24868 मत मिला। बसपा को 1700 मत मिला। मतगणना स्थल पर मतों की गिनती चल रही है। माना जा रहा है कि अपराह्न तक भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) सहित सातों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। लोगों की निगाहें भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के जीत की हैट्रिक में मार्जिन (अंतर)पर टिक गई है। मतगणना के शुरूआती रूझान में ही भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी आगे चल रहे हैं।

पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही देर में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी जो लगभग 30 राउंड तक चलेगी।

UP Loksabha Election Result: अमेठी से स्मृति ईरानी व सुलतानपुर से मेनका गांधी चल रहीं पीछे

राजनीतिक विश्लेषक से लेकर आम आदमी तक वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत तय मान रहे हैं। उनका कहना है कि जीत का अंतर कितना होगा ये देखने वाली बात होगी। अंतर को लेकर भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता,आम आदमी उत्सुक हैं। लोगों का कहना है कि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय सियासी समर में अपनी जमानत बचाने के साथ मत पाने का प्रतिशत कितना बढ़ा पाते हैं, तस्वीर साफ हो जाएगा।

गौरतलब हो कि वर्ष 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तब भाजपा के प्रत्याशी को कुल 581022 मत और दूसरे स्थान पर रहे आप के अरविन्द केजरीवाल को 209238 मत मिला था। चुनाव में कांग्रेस के अजय राय को 75614,बसपा के सीए विजय प्रकाश को 60579 तथा सपा के कैलाश चौरसिया को 45291 मत मिला था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को काशी के मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत दिया। उन्हें कुल 6,74,664 मत मिला था।

Election Result: 10 बजे तक रुझानों में देश में एक बार फिर NDA सरकार

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी यादव दूसरे नंबर पर रही। शालिनी यादव को 1,95,159 वोट मिले थे। शालिनी यादव अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। 2019 में अजय राय लगातार तीसरी बार तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 1,52,548 वोट मिले थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार 4,79,505 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी। तब भी वाराणसी में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने 56.37 प्रतिशत मत हासिल किया था। पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक से भाजपा की बढ़ी लोकप्रियता का इसमें बड़ा योगदान था।
Tags: loksabha chunav 2024loksabha elections 2024narendra modiup lok sabha elections resultup loksabha chunav resultup newsvaranasi news
Previous Post

UP Loksabha Election Result: अमेठी से स्मृति ईरानी व सुलतानपुर से मेनका गांधी चल रहीं पीछे

Next Post

चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 2700 अंक टूटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Share Market

चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 2700 अंक टूटा

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh

रक्षामंत्री राजनाथ आज करेंगे HAL और DRDO कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण

11/05/2021
Ateeq Ahmed

खत्म हुआ सेस्पेंस, इस बाल सुधार गृह में है अतीक के दोनों बेटे

24/03/2023
Constable Exam

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर योगी सरकार मुस्तैद, एसटीएफ के राडार पर 1541 अपराधी

20/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version